Kisan Andolan, Farmers Protest Live Updates: किसानों की सरकार को चेतावनी, 19 दिसंबर तक नहीं बनी बात तो शुरू करेंगे उपवास
Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates : केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ दिल्ली में चल रहा किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020) और तेज हो रहा है. किसानों ने पहले ही शनिवार को दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे (Delhi Agra Expressway) और दिल्ली-जयपुर हाइवे (Delhi Jaipur highway) को ठप करने का एलान कर दिया था. इधर आंदोलन में और तेजी लाने के लिए शुक्रवार को पंजाब के अलग-अलग इलाकों से करीब 50 हजार किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं (Punjab Farmers Delhi March) इधर सरकार भी कृषि कानून को फ्रंटफुट पर खेलने के लिए तैयार है. इसके तहत बीजेपी देश भर में चौपाल, प्रेस कॉन्फ्रेंस और किसान सम्मेलन का आयोजन करेगी. कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
किसानों की सरकार को चेतावनी, 19 दिसंबर तक नहीं बनी बात तो शुरू करेंगे उपवास
किसान नेता गुरनाम सिंह चारुणी ने कहा, पंजाब से आने वाले किसानों की टोलियों को रोका जा रहा है. हम सरकार से किसानों को दिल्ली पहुंचने की अनुमति देने की अपील करते हैं … अगर सरकार 19 दिसंबर से पहले हमारी मांगों को नहीं मानती है, तो हम उसी दिन गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस से उपवास शुरू करेंगे.
हरियाणा के कुछ किसानों ने किया कृषि कानूनों का समर्थन, कृषि मंत्री तोमर को सौंपा ज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, हरियाणा के प्रगतिशील किसान नेताओं ने मुझसे मुलाकात की और उनके हस्ताक्षर के साथ तीन कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए एक ज्ञापन सौंपा. उन्होंने अपने अनुभवों को भी साझा किया कि ये कानून उन्हें कैसे लाभ पहुंचा रहे हैं.
पीयूष गोयल बोले – भारत सरकार के द्वार 24 घंटे किसानों के लिए खुले
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, भारत सरकार के द्वार 24 घंटे किसानों के लिए खुले हैं. मैं समझता हूं कि अगर ये किसान आंदोलन माओवादी और नक्सल ताकतों से मुक्त हो जाए, तो हमारे किसान भाई-बहन जरूर समझेंगे कि किसान के ये बिल उनके और देशहित के लिए हैं. उन्होंने कहा, सबका विश्वास रहता है कि हमारे लीडर हमारा ध्यान रखेंगे पर शायद यहां ऐसे लीडर हैं ही नहीं. ऐसा डर का माहौल इन नक्सल लोगों ने बना दिया है कि जो किसान नेता असल मुद्दों की बात करना भी चाहते हैं तो किसी में हिम्मत ही नहीं बन पा रही है क्योंकि ये डरा देते हैं. उन्होंने आगे कहा, मैं समझता हूं कि विपक्ष के 18 दलों ने मिलकर कोशिश कर ली पर भारत नहीं बंद हुआ. भारत चलेगा, भारत और तेज़ चलेगा, दौड़ेगा. ये विश्वास आज देश में है.
जयपुर-दिल्ली रोड जाम करने की तैयारी में किसान, हजारों किसान करेंगे ट्रैक्टर मार्च
कमल प्रीत सिंह पन्नू ने बताया, हजारों किसान कल सुबह 11 बजे राजस्थान के शाहजहांपुर से ट्रैक्टर मार्च शुरू करेंगे और जयपुर-दिल्ली मुख्य मार्ग को अवरुद्ध करेंगे. हमारे देशव्यापी आह्वान के बाद, हरियाणा के सभी टोल प्लाजा आज मुक्त हैं.
हरियाणा के किसान प्रतिनिधिमंडल ने की कृषि मंत्री से भेंट
दिल्ली बॉर्डर पर लगातार 17वें दिन अपनी मांगों को लेकर जहां एक ओर हजारों किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, नहीं दूसरी ओर हरियाणा के एक किसान प्रतिनिधिमंडल ने कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की.
अगले 24 से 40 घंटों में केंद्र और किसानों के बीच हो सकती है अगले दौर की बातचीत
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ बैठक के बाद हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा, अगले 24 से 40 घंटों में केंद्र और किसानों के बीच अगले दौर की बातचीत हो सकती है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए