Live Updates

Kisan Andolan: किसान-सरकार की बैठक बेनतीजा खत्म, अब 9 दिसंबर को होगी अगले दौर की बैठक

Updated:
विज्ञापन

Kisan andolan, Farmers Protest 2020 Latest updates: कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार 10वें दिन भी जारी है. किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. किसानों की आज सरकार के साथ पांचवें दौर की बैठक चल रही है. इससे पहले 3 दिसंबर को केन्द्र सरकार और किसान नेताओं के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही थी. इस बीच किसानों ने आठ दिसंबर को भारत बंद बुलाया है और चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो वह दिल्ली की तरफ जाने वाली और सड़कों को बंद कर देंगे.किसान आंदोलन से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ..

विज्ञापन

किसान-सरकार की बैठक बेनतीजा खत्म, अब 9 दिसंबर को होगी अगले दौर की बैठक

किसानों और सरकारों के बीच आज भी पांचवें दौर की बैठक बेनतीजा खत्म हो गई. अब आगामी 9 दिसंबर को छठे राउंड की बैठक होगी. इस बीच, खबर यह भी है कि किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में केंद्र सरकार को धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो वो हिंसा के रास्ते पर जा सकते हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि हमारे पास एक साल का राशन-पानी है. हम कई दिनों से सड़क पर हैं. अगर सरकार चाहती है कि हम सड़क पर ही रहें, तो हमें कोई दिक्कत नहीं है. हम अहिंसा के रास्ते पर नहीं रह पाएंगे. इंटेलिजेंस ब्यूरो आपको सूचना देगा कि हम प्रदर्शन स्थल पर क्या करने जा रहे हैं?

किसान कर रहे एमएसपी गारंटी की मांग

किसानों की आज सरकार के साथ पांचवें दौर की बैठक चल रही है. जानकारी के मुताबिक, कृषि मंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि सरकार संशोधन के लिए राजी है. इस पर किसान नेताओं ने कहा क‍ि वो किसी भी संशोधन को स्‍वीकार करने को तैयार नहीं हैं. सूत्रों के अनुसार, किसानों के संगठनों ने सरकार के साथ हो रही बैठक में न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी गारंटी की मांग की है.

सिंगर दिलजीत दोसांझ पहुंचे किसान आंदोलन में

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ पहुंचे किसान आंदोलन में . उन्होंने कहा कि ट्विटर पर चीजों को घुमाया जाता है, मुद्दों को ना भटकाया जाए. हाथ जोड़कर विनती करता हूं, सरकार से भी गुज़ारिश है कि हमारे किसान भाइयों की मांगों को मान ले. यहां सब शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं कोई खून-खराबा नहीं हो रहा है.

कृषि बिल में संशोधनों पर राजी हुई सरकार

किसानों की आज सरकार के साथ पांचवें दौर की बैठक चल रही है. जानकारी के मुताबिक, कृषि मंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि सरकार संशोधन के लिए राजी है. इसपर किसान नेताओं ने कहा क‍ि वो किसी भी संशोधन को स्‍वीकार करने को तैयार नहीं हैं.

आप नेता ने भाजपा पर किया हमला 

आप नेता राघव चड्डा ने कहा कि रोज़ाना हम देख रहे हैं कि ये बैठक कर रहे हैं, इतनी सरल मांगे हैं तो रोज़ बैठक करने का क्या मतलब है. जिस प्रकार से आप रोज़ बैठक किए जा रहे हैं उससे आपके नियत पर सवाल खड़ा होता है. अपनी नियत को साफ रखें और देश के किसानों की बात मानें.

किसानों ने बैठक में लाया अपना खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola