Kerala Ship Blast: केरल तट पर मालवाहक जहाज में आग, 14 चीनी थे सवार, भारत की मदद को ड्रैगन का सलाम

Updated:
विज्ञापन

Ship fire after Explosion

Kerala Ship Blast: केरल तट के पास सिंगापुर ध्वज वाले मालवाहक पोत में आग और विस्फोट की घटनाएं जारी हैं. पोत के मध्य क्षेत्र और ‘कंटेनर’ बे से आग की लपटें निकल रही हैं. आगे के हिस्से में लगी आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन पोत ‘एमवी वान हाई 503’ से घना धुआं उठ रहा है. भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए हैं. इस बीच चीन ने भारत की जोरदार तारीफ की है.

विज्ञापन

Kerala Ship Blast: केरल तट पर जहाज में लगी आग को लेकर भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता यू जिंग ने ट्वीट किया, “9 जून को एमवी वान हाई 503 में केरल के अझिक्कल से 44 समुद्री मील दूर जहाज पर विस्फोट और आग लग गई. जहाज पर सवार कुल 22 चालक दल के सदस्यों में से 14 चीनी हैं, जिनमें 6 ताइवान के हैं. हम भारतीय नौसेना और मुंबई तटरक्षक बल के प्रति उनके त्वरित और पेशेवर बचाव के लिए आभार व्यक्त करते हैं. हम आगे के खोज अभियान के सफल होने और घायल चालक दल के सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.”

भारत के जहाज समुद्र प्रहरी और सचेत आग पर काबू पाने में जुटे

भारतीय तटरक्षक जहाज ‘समुद्र प्रहरी’ और ‘सचेत’ आग को और अधिक फैलने से रोकने के लिए समुद्र में अग्निशमन और प्रशीतन अभियान चला कर रहे हैं. इस बीच तटरक्षक पोत ‘समर्थ’ को बचावकर्मियों की एक टीम के साथ कोच्चि से भेजा जा रहा है.

रातभर चला राहत और बचाव कार्य

इससे पहले रक्षा प्रवक्ता ने कहा था कि भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सूरत ने सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर पोत में सवार चालक दल के 18 सदस्यों को उतार लिया वहीं अग्निशमन अभियान रातभर जारी रहा. चालक दल के सदस्यों को सोमवार रात 11.30 बजे मैंगलोर बंदरगाह पर उतारा गया. रक्षा प्रवक्ता ने कहा था कि भारतीय तटरक्षक जहाज ‘सचेत’ और ‘समुद्र प्रहरी’ रात भर आग बुझाने के काम में लगे रहे. वहीं तटरक्षक बल का डोर्नियर विमान मंगलवार सुबह घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए रवाना हुआ. सिंगापुर के ध्वज वाले जहाज में सोमवार को भीषण आग लग गई थी. यह घटना भारतीय समयानुसार सुबह 9.20 बजे, केरल के कन्नूर जिले के अझिक्कल से लगभग 44 समुद्री मील दूर और कोच्चि से 130 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में हुई.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola