Kerala Elections Result LIVE : रुझानों में यूडीएफ 96 सीट पर आगे, लेफ्ट का उखड़ रहा तंबू, सीएम विजयन पिछड़े

विधानसभा चुनाव रिजल्ट केरल (Phoot: AI)
Kerala Assembly Elections Result : केरल में 9 अप्रैल को हुए चुनावी मुकाबले के बाद अब सबकी नजरें नतीजों पर टिकी हैं जो 4 मई को यानी आज आने वाले हैं. रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ आगे चल रहा है. यहां पढ़ें मतगणना का हर अपडेट.
Kerala Assembly Elections Result : केरल में सोमवार (4 मई) सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है. चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ आगे नजर आ रहा है. जैसे ही गिनती शुरू हुई, वैसे ही राज्य में यूडीएफ ने बढ़त बनानी शुरू कर दी.
कौन कितने सीट पर आगे
| आगे | जीते | |
| LDF | 41 | 0 |
| UDF | 96 | 0 |
| NDA | 1 | 0 |
| OTH | 2 | 0 |
कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन पीछे
सुबह 10 बजे के करीब केरल की उत्तर परवूर सीट पर कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन, माकपा के उम्मीदवार ई. टी. टायसन से पीछे चल रहे हैं.
धर्मदम में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कांग्रेस उम्मीदवार से पिछड़े
सुबह 10 बजे के करीब केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन धर्मदम निर्वाचन क्षेत्र में पीछे हो गए. यहां कांग्रेस उम्मीदवार वी पी अब्दुल रशीद ने बढ़त बना ली है. राज्य विधानसभा चुनाव में एलडीएफ के प्रमुख चेहरे विजयन धर्मदम से तीसरी बार जनादेश प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं.
सबसे जरूरी बात यह है कि सरकार बदले : थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि अभी सबसे जरूरी बात यह है कि सरकार बदले, नीतियों में बदलाव आए और केरल फिर से आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि राज्य की खराब आर्थिक हालत को सुधारना होगा और ऐसा माहौल बनाना होगा, जहां निवेश बढ़े. थरूर का कहना है कि केरल को फिर से ऐसा राज्य बनाना जरूरी है, जहां रोजगार के मौके पैदा हों और युवाओं को बाहर जाने की जरूरत न पड़े.
STORY | Kerala Assembly polls: Initial counting trends show Cong-led UDF leading
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
Initial trends following the commencement of counting of votes polled in the April 9 Kerala Assembly elections showed the Congress-led UDF leading in the state.
READ | https://t.co/BXdylYDe7K… pic.twitter.com/o486rHUwUv
इस बीच के.सी. वेणुगोपाल के तिरुवनंतपुरम स्थित घर के बाहर हलचल देखी जा रही है. कांग्रेस के महासचिव (संगठन) और सांसद वेणुगोपाल जल्द ही केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) दफ्तर के लिए रवाना होने वाले हैं. उनके निकलने से पहले वहां गतिविधियां तेज हो गई हैं. समर्थकों की आवाजाही भी बढ़ गई है.
#WATCH | Keralam Elections 2026 | Visuals from outside the residence of Congress General Secretary (Organisation) and MP K.C. Venugopal in Thiruvananthapuram. He is expected to leave for Kerala Pradesh Congress Committee office shortly. pic.twitter.com/LL24iTtIUP
— ANI (@ANI) May 4, 2026
एलडीएफ को जीत का भरोसा
एलडीएफ को जीत का पूरा भरोसा है. संयोजक टीपी रामकृष्णन ने कोझिकोड के काउंटिंग सेंटर पहुंचते हुए कहा कि वह पेराम्ब्रा सीट से जीत दर्ज करेंगे.
VIDEO | Kerala Polls Results 2026: LDF confident of victory, Convener TP Ramakrishnan says, “He will win in Perambra, as he arrives at counting centre in Kozhikode.”#KeralaPollResults2026 #Results2026WithPTI #AssemblyElectionResults2026
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/bgrPU2xpTU
बीजेपी को अच्छे नतीजों की उम्मीद : पी.के. कृष्णदास
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी.के. कृष्णदास ने कहा कि इस बार पार्टी को अच्छे नतीजों की उम्मीद है. 140 सीटों में से कई सीटों पर जीत मिल सकती है. इसका उन्हें पूरा भरोसा है. उन्होंने यह भी कहा कि अब तक केरल में दो ध्रुवीय राजनीति (एलडीएफ और यूडीएफ) रही है, लेकिन इस चुनाव में स्थिति बदलकर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, जहां एनडीए भी अहम भूमिका में नजर आएगा.
#WATCH | Keralam Elections 2026 | Thiruvanathapuram: Former State president of BJP, P.K. Krishnadas says, "We have good expectations. In this election, we will win many of the seats out of 140. We have full confidence in this election. After this election, NDA will become the… pic.twitter.com/ayr7hxkNwT
— ANI (@ANI) May 4, 2026
43 जगहों पर 140 काउंटिंग सेंटर बनाए गए
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के मुताबिक काउंटिंग के लिए 43 जगहों पर 140 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं. कुल 15,464 कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जिनमें 140 निर्वाचन अधिकारी, 1,340 अतिरिक्त अधिकारी, 4,208 माइक्रो ऑब्जर्वर, 4,208 सुपरवाइजर और 5,563 काउंटिंग असिस्टेंट शामिल हैं.
मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. काउंटिंग सेंटरों पर राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां तैनात हैं. अधिकारियों के मुताबिक, चुनाव के बाद किसी भी तरह की हिंसा रोकने के लिए पूरे राज्य में निगरानी बढ़ा दी गई है और पुलिस हर गतिविधि पर नजर रख रही है.
यह भी पढ़ें : West Bengal Election Result 2026 LIVE: बंगाल में TMC vs BJP, सीटों की गिनती आज, कौन बना रहा सरकार, देखें हर अपडेट
केरल में करीब 79.63% लोगों ने वोट डाला
केरल में बदलते राजनीतिक माहौल के बीच तीनों गठबंधनों (एलडीएफ,यूडीएफ और एनडीए) के लिए ये नतीजे काफी अहम हैं. यहां कुल 2.71 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से करीब 79.63% लोगों ने 9 अप्रैल को 140 सीटों पर वोट डाला. इन सभी सीटों के लिए कुल 883 उम्मीदवार मैदान में थे, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प बन गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










