जम्मू कश्मीर के कुलगाम में एक-एक कर तीन आतंकवादी ढेर
Author Agency
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये हैं.
विज्ञापन
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये हैं.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने नगनाद इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया.
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक के बाद एक तीन आतंकवादी मारे गये हैं. अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में तीन जवान घायल भी हुए हैं.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










