Karnataka Elections 2023: सूची जारी होते ही कर्नाटक बीजेपी में घमासान, कई दिग्गजों ने पार्टी छोड़ने की दी धमकी

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है. वह 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट की अपेक्षा कर रहे थे. हालांकि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. सावदी जिले की अथानी विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे हैं.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी की दी है. जिसमें 52 नये नये चेहरे को चुनावी मैदान में उतारा गया है. हालांकि सूची जारी होने के साथ ही बीजेपी कं अंदर घमासान भी शुरू हो चुकी है. राज्य के कई दिग्गज नेताओं ने टिकट नहीं दिये जाने पर पार्टी छोड़ने की धमकी दे दी है.
पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने भाजपा छोड़ने की घोषणा की
कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है. वह 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट की अपेक्षा कर रहे थे. हालांकि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. सावदी जिले की अथानी विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे हैं. पिछले चुनाव में उन्हें कांग्रेस के तत्कालीन उम्मीदवार महेश कुमाथल्ली के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था. कुमाथल्ली दल बदलने वाले कांग्रेस के उन नेताओं में थे, जिन्होंने कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन की तत्कालीन सरकार को गिराने और 2019 में बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने में मदद की थी.
पार्टी ने मेरे साथ जो किया उससे बेदह पीड़ा हुई : रघुपति भट
कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं मिलने के बाद उडुपी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रघुपति भट ने कहा कि पार्टी ने उनके साथ जो व्यवहार किया है उससे उन्हें बहुत पीड़ा हुई है.
जगदीश शेट्टर ने नड्डा से मुलाकात की
भाजपा के दिग्गज नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात की. पार्टी ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें टिकट नहीं देने का फैसला किया है. हुबली-धारवाड़ मध्य से मौजूदा विधायक शेट्टर ने पार्टी आलाकमान के फैसले का विरोध कर दिया है और चुनाव लड़ने का दावा ठोक दिया है. शेट्टर ने पार्टी से कहा था कि उन्हें उसका निर्णय स्वीकार नहीं है. उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया.
बीजेपी के नाराज नेताओं को मनाने में जुटे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे विधायक और नेताओं को मनाने में जुट गये हैं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई. उन्होंने कहा, मैं उन सभी से बात कर रहा हूं जो टिकट नहीं मिलने से परेशान हैं, पार्टी उनका सम्मान करती है और उन्हें विधायक बनाया है. लक्ष्मण सावदी का मुझसे और पार्टी से गहरा नाता है. उसने गुस्से में कुछ बातें कहीं. दूसरी सूची के बारे में उन्होंने कहा, बहुत जल्द दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी. उन्होंने कहा, मेरे लिए यह भी महत्वपूर्ण है कि विरोधी कौन है, मेरे लोगों ने मुझ पर भरोसा किया है. मुझे पता है कि चुनाव कैसे लड़ना है, चाहे विरोधी कोई भी हो. केएस ईश्वरप्पा ने राजनीति से संन्यास नहीं लिया है, वे राजनीति में बने रहेंगे. सीनियर्स उनसे बात कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










