Karnataka Election 2023: भाजपा की चौथी सूची जारी, देखें शिमोगा और मानवी से किसको मिला टिकट

karnataka election bjp list भाजपा ने शिमोगा से चन्नाबसप्पा को टिकट दिया है. पार्टी ने यहां से मौजूदा विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा के परिवार से किसी सदस्य को टिकट नहीं दिया.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से महज एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चौथी और अंतिम सूची जारी कर शिमोगा और मानवी विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की.
शिमोगा से चन्नाबसप्पा को बीजेपी ने मैदान पर उतारा
भाजपा ने शिमोगा से चन्नाबसप्पा को टिकट दिया है. पार्टी ने यहां से मौजूदा विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा के परिवार से किसी सदस्य को टिकट नहीं दिया.
पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा ने शिमोगा से अपने बेटे के लिए मांगा था टिकट
गौरतलब है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने ��ी अपनी इच्छा से हाल में पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व को अवगत कराया था और शिमोगा सीट से उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाने पर विचार करने का अनुरोध किया था. बताया जा रहा है कि शिमोगा सीट से पांच बार विधायक निर्वाचित हुए ईश्वरप्पा ने पार्टी से अपने बेटे केई कांतेश के लिए टिकट की मांग की थी.
अयानूर मंजूनाथ ने शिमोगा सीट पर सबसे बड़े दावेदार, अब जद(एस) का दावन थामा
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानपरिषद सदस्य (एमएलसी) अयानूर मंजूनाथ पहले इस सीट से टिकट की दौड़ में थे, लेकिन उन्होंने आज पार्टी छोड़कर जद(एस) का दामन थाम लिया. अब वह शिमोगा सीट पर जद(एस) उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे.
सीट से भाजपा ने बी वी नायक को मैदान पर उतारा
अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित मानवी सीट से भाजपा ने बी वी नायक को अपना उम्मीदवार बनाया है. भाजपा ने चौथी सूची घोषित करने के साथ राज्य की सभी 224 सीट के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है. मतदान 10 मई को होगा, जबकि मतों की गिनती 13 मई को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










