ePaper

कर्नाटक में येदियुरप्पा के नेतृत्व से जुड़े सवाल पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जानिए क्या कहा

Updated at : 25 Jul 2021 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
कर्नाटक में येदियुरप्पा के नेतृत्व से जुड़े सवाल पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जानिए क्या कहा

Karnataka Politics News कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में बदलाव को लेकर जारी सियासी अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है. जेपी नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बेहतर काम किया है.

विज्ञापन

Karnataka Politics News कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में बदलाव को लेकर जारी सियासी अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है. कर्नाटक में जारी राजनीतिक संकट को लेकर पूछे गया सवाल के जवाब में जेपी नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बेहतर काम किया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक में सियासी संकट के सबंध में पूछे जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ये आपकी सोच है, हम ऐसा नहीं सोचते. वहीं, कर्नाटक में लीडरशिप में बदलाव को लेकर चल रही अटकलों के संबंध में जेपी नड्डा ने कहा कि बीएस येदियुरप्पा ने अच्छा काम किया है. वह कर्नाटक को अच्छे से चला रहे हैं. येदियुरप्पा अपने दम पर चीजों को संभाल रहे हैं.

बता दें कि कर्नाटक में अब दलित वर्ग से मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है. ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का जाना तय माना जा रहा है और उनकी जगह नए सीएम का एलान जल्द हो सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक भाजपा हाईकमान इस पर फैसला कर सकता है. वहीं, कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को किसी तरह के नेतृत्व संकट से इनकार किया और कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अच्छा काम किया है.

इस बीच मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हाईकमान से मुझे शाम तक सुझाव मिलने की उम्‍मीद है. हाईकमान ही इस बारे में तय करेगा. मुझे इसकी चिंता नहीं है. इससे पहले 22 जुलाई को उन्होंने कहा था कि उन्हें अब तक इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा गया है. कर्नाटक में हमारी सरकार के दो साल पूरे होने पर 26 जुलाई को एक कार्यक्रम है. इसके बाद पार्टी आलाकमान की ओर से जो भी तय किया जाएगा, मैं उसका पालन करूंगा.

Also Read: शिवसेना नेता संजय राउत का सवाल, पेगासस पर खर्च किए गए 4.8 करोड़ डॉलर, कहां से आएं पैसे?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola