कर्नाटक में एक शख्स ने अपने 4 बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान, जांच में सामने आई यह बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2021 9:50 PM
Karnataka News कर्नाटक में एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जांच में यह बात सामने आई है कि पत्नी और मां की मौत से आहत होकर उसने यह कदम उठाया. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि मृतकों में गोपाल हादीमनी और उसके बच्चे चार बच्चें शामिल है.
Karnataka News कर्नाटक में एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जांच में यह बात सामने आई है कि पत्नी और मां की मौत से आहत होकर उसने यह कदम उठाया. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि मृतकों में गोपाल हादीमनी और उसके बच्चे चार बच्चें शामिल है.
घटना बेलगावी जिले के हुक्केरी तालुक के बोरागल गांव की है. जानकारी के मुताबिक, गोपाल हादीमनी की पत्नी और उसकी मां की मौत ब्लैक फंगस इन्फेक्शन के कारण गई थी. गोपाल हादीमनी अपनी पत्नी और मां की मौत से आहत था. इस कारण उसने अपने चार बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली.
Karnataka | One Gopal Haadamani & his 4 kids consumed poison and died by suicide, in Borgal village of Hukeri today. The husband and the kids were depressed after the wife and their mother (respectively) passed away due to black fungus infection this year: Police, Sankeshwar PS
— ANI (@ANI) October 23, 2021
बच्चों की उम्र 8-19 वर्ष के बीच बतायी जा रही है. मृतकों की पहचान गोपाल हादिमानी (46), उनके बच्चों सौम्या हदीमानी (19), श्वेता हदीमानी (16), साक्षी हदीमनी (11) और सृजन हदीमानी (8) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, गोपाल की पत्नी जया की 6 जुलाई को ब्लैक फंगस के कारण मौत हो गई थी. अपनी असमय मौत का दर्द सहन ना कर पाने के कारण गोपाल हादिमानी ने शनिवार को अपने बच्चों के साथ ये खौफनाक कदम उठाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Also Read: जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया श्रीनगर-शारजाह अंतरराष्ट्रीय उड़ान का उद्घाटन, बोले…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










