Karnataka Elections: कर्नाटक में गुजरात वाला फॉर्मूला नहीं अपनाएगी BJP, जानें क्या है तैयारी

Updated:
विज्ञापन
Karnataka Elections: कर्नाटक में गुजरात वाला फॉर्मूला नहीं अपनाएगी BJP, जानें क्या है तैयारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य बी एस येदियुरप्पा ने संकेत दिया कि कर्नाटक में पार्टी के चार-छह विधायकों को छोड़कर ज्यादातर को विधानसभा चुनावों के लिए टिकट मिलने की संभावना है.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में गुजरात फॉर्मूले को नहीं अपनायेगी. बल्कि बीजेपी इस मॉडल से अलग हटकर काम करेगी. कर्नाटक में बीजेपी को दूसरे कार्यकाल की उम्मीद है. इसलिए पार्टी कोई भी चुक करना नहीं चाहेगी. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य बी एस येदियुरप्पा ने इसके संकेत भी दे दिये हैं.

मौजूदा विधायकों को ही साथ जाएगी बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य बी एस येदियुरप्पा ने संकेत दिया कि कर्नाटक में पार्टी के चार-छह विधायकों को छोड़कर ज्यादातर को विधानसभा चुनावों के लिए टिकट मिलने की संभावना है. उनके इस बयान से यह संकेत भी मिलता है कि भाजपा गुजरात में अपनाये गये ‘फार्मूले’ का उपयोग नहीं करेगी, जहां पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के 45 विधायकों को टिकट नहीं दिया गया था.

कौन होगा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, इसके जवाब में बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में इस पर फैसला किया जाएगा और अभी चुनाव मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.

कांग्रेस ने 140 सीटें जीतने का किया दावा

इस बीच कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी. के शिवकुमार ने दावा किया कि 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में उनकी पार्टी को 140 सीट मिलने की संभावना है. उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे नीत पार्टी द्वारा किये गये एक हालिया सर्वेक्षण का हवाला देते हुए यह कहा.

Also Read: कर्नाटक विधानसभा चुनाव: भाजपा ने दिया आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका

मई में हो सकता है कर्नाटक चुनाव

राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी, कांग्रेस सहित सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सहित बीजेपी के कई नेता कर्नाटक में लगातार रैलियां कर रहे हैं. ऐसी संभावना है कि कर्नाटक विधानसभा का चुनाव मई तक हो सकता है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola