कर्नाटक चुनाव : कनकपुरा विधानसभा सीट में होगा जोरदार दंगल! डीके शिवकुमार के लिए आयी ये ‘गुड न्यूज’

Updated:
विज्ञापन
कर्नाटक चुनाव : कनकपुरा विधानसभा सीट में होगा जोरदार दंगल! डीके शिवकुमार के लिए आयी ये ‘गुड न्यूज’

karnataka election 2023 : रिटर्निंग ऑफिसर ने स्क्रूटनी के दौरान शिवकुमार द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों में किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है.

विज्ञापन

karnataka election 2023 : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चली है. इस बीच सबकी नजर कनकपुरा विधानसभा सीट पर टिक गयी है जहां से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. इस सीट को लेकर कई तरह की अटकलें लगायी जा रही थी जिसपर अब विराम लग गया है. दरअसल रिटर्निंग ऑफिसर ने कनकपुरा विधानसभा सीट के लिए डीके शिवकुमार के नामांकन को स्वीकार कर लिया, जिससे उनके और भाजपा के राजस्व मंत्री आर अशोक के बीच एक हाई-प्रोफाइल लड़ाई का रास्ता साफ हो गया है.

आपको बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे जबकि मतों की गिनती 13 मई को होगी. रिटर्निंग ऑफिसर ने स्क्रूटनी के दौरान शिवकुमार द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों में किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है. इस खबर के प्रकाश में आने के बाद कांग्रेस ने राहत की सांस ली है. यही नहीं यह खबर शिवकुमार के लिए भी एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा सकता है जो मुख्यमंत्री पद के रेस में हैं.

कांग्रेस का आरोप

कुछ दिन पूर्व अटकलें थीं कि केपीसीसी प्रमुख शिवकुमार के नामांकन को तकनीकी या कानूनी आधार पर खारिज किया जा सकता है, इसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया था. शिवकुमार ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरे सभी कागजात सही हैं. इधर कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यालय (सीएमओ) से विभिन्न जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को फोन कर विधानसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा दायर नामांकन में खामी ढूंढने और भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में गलतियों को सुधारने के लिए कहा जा रहा है.

Also Read: Explainer: कर्नाटक में लिंगायतों को रिझाने में जुटी भाजपा, 62 उम्मीदवारों पर लगाया दांव
भाजपा उम्मीदवारों के कुछ नामांकन पत्रों में खामी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने मांग की है कि निर्वाचन आयोग को मामले की जांच करनी चाहिए और सच्चाई पता लगाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का कॉल डिटेल मंगानी चाहिए. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को खारिज करने के लिए एक बड़ी साजिश की जा रही है. शिवकुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा उम्मीदवारों के कुछ नामांकन पत्रों में खामी थी लेकिन सीएमओ ने ‘‘सीधे अधिकारी को फोन किया और उन्हें बदलाव करने के निर्देश दिये. उन्होंने इस संदर्भ में सौंदत्ती येल्लम्मा निर्वाचन क्षेत्र का उदाहरण दिया.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola