Karnataka Election 2023 Date: कर्नाटक में चुनावी तारीखों का ऐलान, 10 मई को मतदान, 13 को आयेंगे नतीजे

Updated:
विज्ञापन
Karnataka Election 2023 Date: कर्नाटक में चुनावी तारीखों का ऐलान, 10 मई को मतदान, 13 को आयेंगे नतीजे

Karnataka Election 2023 schedule कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं, जहां चुनाव होना है. पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि कांग्रेस को 80 और जदयू को 37 सीटें हासिल हुई थी.

विज्ञापन

कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की. उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल है तथा नामांकन 24 अप्रैल तक वापस लिए जा सकते हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, कर्नाटक में 5.22 करोड़ मतदाता हैं. जबकि 9.17 लाख नये वोटर जोड़े गये हैं.

कर्नाटक में आज से आचार संहिता लागू

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तारीख की घोषणा होने के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा करते हुए भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र हैं जिसमें से 20,866 शहरी केंद्र हैं. इनमें से 50% मतदान केंद्र यानी 29,140 पर वेबकास्टिंग की जाएगी.

कर्नाटक में 9.17 लाख नये वोटर जोड़े गये : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, कर्नाटक में पहली बार के मतदाताओं में 2018-19 से 9.17 लाख की वृद्धि हुई है. 1 अप्रैल तक 18 साल के हो रहे सभी युवा मतदाता कर्नाटक विधानसभा चुनाव में डाल सकेंगे वोट.

Also Read: कर्नाटक: कोलार और वरुणा दोनों सीट से चुनाव लड़ेंगे सिद्धारमैया, इस बार ‘खेला’ कर पाएगी कांग्रेस!

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें पर होना है चुनाव

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं, जहां चुनाव होना है. वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के 117 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 69 और उसके सहयोगी जद (एस) के पास 32 सीटें हैं. मालूम हो कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है.

बीआरएस ने कर्नाटक विस चुनाव में देवेगौड़ा की जनत दल (एस) को समर्थन दिया

जनता दल (एस) को एक स्वाभाविक सहयोगी बताते हुए, भारत राष्ट्र समिति ने कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली पार्टी को पूर्ण समर्थन देने का फैसला किया है. तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी पहले कल्याण-कर्नाटक (पहले हैदराबाद-कर्नाटक के रूप में जाना जाता था) में कुछ सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने पर विचार कर रही थी. पार्टी अपनी विस्तार रणनीतिक के तहत इस पर विचार कर रही थी लेकिन उसने अब यह विचार त्याग दिया है.

कांग्रेस ने 124 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

गौरतलब है कि कांग्रेस ने 124 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. जिसमें सिद्धरमैया को वरुणा से प्रत्याशी बनाया गया है. यह करीब पांच साल के अंतराल के बाद उनकी गृह विधानसभा सीट पर वापसी है जिसका मौजूदा समय में उनके बेटे यतींद्र सिद्धरमैया प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

दो सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं सिद्धरमैया

कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में वह दो सीटों से चुनाव लड़ना चाहते हैं. हालांकि, पार्टी ने उन्हें मैसुरु जिले में वरुणा सीट से प्रत्याशी बनाया है जिस पर उनकी स्थिति काफी मजबूत मानी जाती है. उन्होंने कहा कि यदि पार्टी तैयार हो जाती है तो वह वरुणा के अलावा कोलार से भी किस्मत आजमाना चाहते हैं. सिद्धरमैया वर्ष 2008 और 2013 की विधानसभा में वरुणा सीट से जीत चुके हैं और वर्ष 2013 में जब मुख्यमंत्री बने थे तब उन्होंने इसी सीट का प्रतिनिधित्व किया था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola