Karnataka: मल्लिकार्जुन खरगे के ‘विषैले सांप’ के बाद बेटे प्रियांक ने पीएम मोदी को बताया ‘नालायक’, शिकायत दर्ज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और विधायक प्रियांक खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नालायक बता दिया. कर्नाटक चुनाव को लेकर गुलबर्गा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियांक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा, अगर घर का बेटा नालायक हो तो घर कैसे चलेगा.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और विषैला सांप कह दिया था. अब उनके बेटे प्रियांक खरगे ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी कर दी है.
मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक ने पीएम मोदी को बताया नालायक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और विधायक प्रियांक खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नालायक बता दिया. कर्नाटक चुनाव को लेकर गुलबर्गा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियांक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा, अगर घर का बेटा नालायक हो तो घर कैसे चलेगा. उन्होंने कहा, पीएम मोदी गुलबर्गा आये और बंजारा समुदाय से कहा कि वो चिंता न करें, क्योंकि दिल्ली में उनका बेटा बैठा है. उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, पीएम खुद को बंजारा समुदाय का बेटा बताते हैं और बंजारा समुदाय के लिए ही आरक्षण की समस्या खड़ी कर दी.
नालायक वाले बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी
कर्नाटक बीजेपी ने कांग्रेस विधायक प्रियांक खरगे के उस बयान को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को नालायक बताया था.
Also Read: कर्नाटक चुनाव: साल में 3 रसोई गैस फ्री, जानें भाजपा के घोषणा पत्र में क्या है खास
#WATCH | He (Priyank Kharge) never said, don't put these things in his mouth. He attacked the parliament member who abused him. So don't put in his mouth these words for Modi. Everywhere this is going purposely: Congress president Mallikarjun Kharge on Priyank Kharge's statement… pic.twitter.com/NuvMTgp4mu
— ANI (@ANI) May 1, 2023
जेपी नड्डा ने कहा, कांग्रेस मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कांग्रेस के प्रियांक खरगे की पीएम मोदी पर की गयी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा, कांग्रेस मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है. उन्होंने कहा, कांग्रेस कर्नाटक में पहले ही चुनाव हार चुकी है. कर्नाटक के मतदाता ऐसी चीजों को मंजूरी नहीं देते हैं.
मल्लिकार्जुन खरगे ने बेटे के बयान पर सफाई दी
पीएम मोदी पर प्रियांक खरगे के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सफाई देते हुए कहा, प्रियांक ने ऐसा बयान कभी नहीं दिया. उसके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है. गौरतलब है कि कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को विषैला सांप कहा था. जिसके जवाब में बीजेपी नेता ने सोनिया गांधी को विषकन्या कह दिया था. वहीं खरगे के विषैला सांप वाले बयान पर कहा था कि कांग्रेस ने उन्हें 91 बार गाली दी. और जब-जब कांग्रेसी नेताओं ने गाली दी, तो जनता ने उन्हें सजा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










