Karnataka Election 2023: ‘बी.एस.येदियुरप्पा की कार का घेराव’, कर्नाटक चुनाव के पहले भाजपा की बढ़ी मुश्किलें

Updated:
विज्ञापन
Karnataka Election 2023: ‘बी.एस.येदियुरप्पा की कार का घेराव’, कर्नाटक चुनाव के पहले भाजपा की बढ़ी मुश्किलें

Karnataka Election 2023 : सीटी रवि के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने येदियुरप्पा की कार का घेराव किया और विधायक एमपी कुमारस्वामी को विधानसभा का टिकट नहीं देने की मांग की. जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

Karnataka Election 2023 : विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. जी हां…भाजपा के भीतर दरार साफ नजर आने लगी है. गुरुवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को एक कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि का समर्थन करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घेराव किये जाने के बाद यह हुआ. चिक्कमगलुरु जिले में भाजपा के चुनाव अभियान को रद्द करना पड़ा.

बताया जा रहा है कि श्री रवि ने प्रदेश के पूर्व सीएम येदियुरप्पा की इस घोषणा को खारिज कर दिया था कि उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र आगामी चुनावों में शिमोगा जिले में पारिवारिक गढ़ शिकारीपुरा से चुनावी मैदान में उतरेंगे. इसके बाद यह कलह देखने को मिली और भाजपा का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया.

येदियुरप्पा की कार का घेराव

मुदिगेरे निर्वाचन क्षेत्र में आज दोपहर यह नजारा देखने को मिला. यहां पूर्व सीएम येदियुरप्पा भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का नेतृत्व करने पहुंचे. सूत्रों के हवाले से जो मीडिया में खबरें चल रहीं हैं उसके अनुसार, सीटी रवि के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने येदियुरप्पा की कार का घेराव किया और विधायक एमपी कुमारस्वामी को विधानसभा का टिकट नहीं देने की मांग की, जो मुदिगेरे निर्वाचन क्षेत्र में एक और कार्यकाल पर नजर गड़ाए हुए हैं.

येदियुरप्पा को आगे रखने की वजह

आपको बता दें कि कर्नाटक चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा को आगे रखने का फैसला भाजपा की ओर से किया गया है. हालांकि यह कितना कारगर होगा ये देखने वाली बात है. आपको बता दें कि येदियुरप्पा न सिर्फ पार्टी को जमीनी स्तर पर खड़ा करने का काम प्रदेश में किया है, बल्कि चार बार मुख्यमंत्री के रूप में पद पर काबिज हो चुके हैं. यही नहीं, कर्नाटक की राजनीति में खास महत्व रखने वाले लिंगायत समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. भाजपा उन्हें ‘पोस्टर ब्वॉय’ के रूप में पेश कर रही है ताकि प्रदेश में वो एक बार फिर सत्ता पर काबिज हो सके.

Also Read: Karnataka Election 2023: ‘पीएम मोदी को मुझ पर है विश्वास’, बोले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा

यदि आपको याद हो तो हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे शीर्ष नेता येदियुरप्पा की तारीफ कर चुके हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola