Karnataka Assembly Elections: कर्नाटक में पोस्टर वॉर, कांग्रेस का BJP के खिलाफ ‘कान पर फूल’ अभियान शुरू

**EDS: TO GO WITH STORY** Bengaluru: ‘Kivi Mele Hoova’ (flower on the ear) posters posted by Congress on a BJP poster as part of campaign for the upcoming Karnataka Assembly elections. (PTI Photo)(PTI02_18_2023_000112B)
कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पार्टी ने अब सड़कों पर उतरकर ‘कीवी मेले हूवा’ अभियान तेज कर दिया है. उसने कहा, आज सुबह बेंगलुरु शहर और मंगलोर के कई हिस्सों में ‘कीवी मेले हूवा’ के पोस्टर भाजपा की ‘अचीवमेंट वॉल’ (उपलब्धि दीवार) पेंटिंग और पोस्टर के ऊपर देखे जा सकते हैं.
कांग्रेस ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार तेज कर दी है. बेंगलुरु और दक्षिण कन्नड़ जिलों में बीजेपी के पोस्टर पर ‘कीवी मेले हूवा’ (कान पर फूल) चिपकाकर भाजपा के खिलाफ ‘पोस्टर युद्ध’ शुरू कर दिया.
विधानसभा के अंदर भी कांग्रेस ने कानों पर फूल लगाकर किया विरोध
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब कांग्रेस के विधायकों ने सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं करने के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए एक दिन पहले विधानसभा के अंदर अपने कानों पर फूल लगाये थे.
सड़क पर उतरकर भी कांग्रेस करेगी विरोध
कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पार्टी ने अब सड़कों पर उतरकर ‘कीवी मेले हूवा’ अभियान तेज कर दिया है. उसने कहा, आज सुबह बेंगलुरु शहर और मंगलोर के कई हिस्सों में ‘कीवी मेले हूवा’ के पोस्टर भाजपा की ‘अचीवमेंट वॉल’ (उपलब्धि दीवार) पेंटिंग और पोस्टर के ऊपर देखे जा सकते हैं.
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप
कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर 2018 के अपने घोषणापत्र के 90 प्रतिशत वादों को पूरा करने में विफल रहने और 2022-2023 के बजट के आवंटित धन का केवल 56 प्रतिशत उपयोग करने के लिए शुक्रवार को सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा था. इसमें कहा गया है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार और अन्य पार्टी विधायकों ने अपने कानों पर फूल रखकर यह बात उजागर की कि भाजपा लोगों को ‘फूल’ (मूर्ख) बना रही है.
नरेंद्र मोदी-नड्डा और बसवराज के पोस्ट पर कांग्रेस ने चिपकाया पोस्टर
कांग्रेस के पोस्टर भाजपा के उन पोस्टर पर दिखे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, उनके पूर्ववर्ती बी एस येदियुरप्पा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील को दिखाया गया है. कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कहा कि ये पोस्टर बेंगलुरु के जयमहल रोड और दक्षिण कन्नड़ जिले के कंकनाडी में देखे गए. प्रतिक्रिया में भाजपा ने कांग्रेस को एक भ्रष्ट पार्टी के रूप में चित्रित करने के लिए एक ट्विटर अभियान थत्त अंता हेली (तुरंत जवाब दें) शुरू किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










