Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धारमैया वरुणा से लड़ेंगे चुनाव

Karnataka Assembly Elections कांग्रेस ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा विधानसभा सीट से और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार को कनकपुरा से चुनावी मैदान में उतारा गया है.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के तारीखों की घोषणा अभी होना बाकी है, लेकिन उससे पहले ही बीजेपी, कांग्रेस सहित सभी पार्टिेयों ने तैयार शुरू कर दी है. इस बीच कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है. जिसमें 124 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.
सिद्धारमैया वरुणा से लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा विधानसभा सीट से और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार को कनकपुरा से चुनावी मैदान में उतारा गया है. सूची के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख डी के शिवकुमार अपने कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे.
Congress party announces the first list of 124 candidates for Karnataka Assembly Elections.
Names of former CM Siddaramaiah, and State party president DK Shivakumar are present in the first list. pic.twitter.com/TC9vXJfrX5
— ANI (@ANI) March 25, 2023
पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को कांग्रेस ने कोरातागेरे से मैदान में उतारा
पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को कोरातागेरे (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है. पूर्व मंत्री के एच मुनियप्पा और प्रियांक खरगे क्रमशः देवनहल्ली और चितापुर (एससी) से चुनाव लड़ेंगे. प्रियांक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे हैं. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 17 मार्च को दिल्ली में एक बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची को मंजूरी दी। समिति की अध्यक्षता कांग्रेस प्रमुख खरगे ने की. बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद थे.
कर्नाटक में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में होगा समाप्त
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली कांग्रेस पहली पार्टी है. निर्वाचन आयोग ने दक्षिणी राज्य में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की है. कर्नाटक में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा. उससे पहले राज्य में चुनाव होने हैं. कांग्रेस दक्षिणी राज्य में भारतीय जनता पार्टी से सत्ता छीनने की कोशिश कर रही है.
सूची इस प्रकार है
1. चिक्कोडी-सदलगा – Ganesh Hukkeri
2. कागावाड़- भरमगौड अलेगौड़ा कागे
3. Kudachi-अनुसूचित जाति – महेंद्र के. थम्मान्नवर
4. हुक्केरी – एबी पाटिल
5. यमकानमर्डी-एसटी – सतीश लक्ष्मणराव जारकीहोल
6. बेलगाम ग्रामीण – श्रीमती लक्ष्मी रवींद्र हेब्बलकर
7. Khanapur – डॉ अंजलि निंबालकर
8. Bailhongal – महंतेश शिवानंद कौजलग
9. रामदुर्ग – अशोक एम. पट्टन
10. Jamkhandi – आनंद सिद्दू न्यामगौड़ा
11. हंगंड – विजयानंद एस कशप्पनवर
12. मुद्देबिहाल- अप्पाज अल्लास सीएस नादगौड़ा
13. बसवना बागेवाड़ी – शिवानंद पाट
14. बबेलेश्वर – एमबी पाटिल
15. इंडी- यशवंत रायगौड वी पाटिल
16. जेवर्गी – डॉ. अजय धर्म सिंह
17. शोरापुर-एसटी – Rajavenkatappa Naik
18. Shahpur- शरणबसप्पा गौड़ा
19. चीतापुर-एससी – Priyank Kharge
20. सेदम – Dr. Sharanaprakash Pat
21. चिंचोली-एससी- सुभाष वी. राठौड़
22. Gulbarga Uttar – श्रीमती कनीज फातिमा
23. अलांद – बीआर पैट
24. Humnabad- राजशेखर बी पाटिल
25. बीदर दक्षिण – अशोक खेणी
26. बिदर – Rahim Khan
27. bhalki – Eshwar Khandre
28. रायचूर ग्रामीण-एसटी – बसनगौता दादल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










