MP Vidhan Sabha Election 2023: मध्य प्रदेश पुलिस को कमलनाथ ने दी चेतावनी, वीडियो में देखें क्या कहा

mp assembly election 2023: सभी पुलिस अधिकारी कान खोलकर सुन लें कि आगामी चुनाव के बाद सबका हिसाब लिया जाएगा. वीडियो में देखें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ क्या कहा
MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव (MP Vidhan Sabha Election 2023) होने वाले हैं उससे पहले बयानों का दौर शुरू हो चुका है. ताजा मामला प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ से जुड़ा है जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में कांग्रेस नेता कहते नजर आ रहे हैं कि चुनाव आने वाला है और सबका हिसाब लिया जाएगा.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को कथित रूप से धमकाकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया. एक जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा है कि चुनाव आठ महीने में होंगे और मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि आक्रामक या भयभीत कतई होने की जरूरत नहीं है.
#WATCH 8 महीने में चुनाव है। अधिकारियों और पुलिस को कह दीजिएगा कि 8 महीने में हम आपसे हिसाब लेंगे। सभी कर्मचारी और पुलिस के लोग कान खोलकर सुन लें कि उनका अच्छा हिसाब लिया जाएगा: कांग्रेस नेता और पूर्व CM कमलनाथ, निवारी (20.01) pic.twitter.com/xgEKxcIx25
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2023
क्या कहा गया कमलनाथ के द्वारा
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया और कहा कि सभी पुलिस अधिकारी कान खोलकर सुन लें कि आगामी चुनाव के बाद सबका हिसाब लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि 8 महीने में चुनाव है. अधिकारियों और पुलिस को कह दीजिएगा कि 8 महीने में हम आपसे हिसाब लेंगे. सभी कर्मचारी और पुलिस के लोग कान खोलकर सुन लें कि उनका अच्छा हिसाब लिया जाएगा.
Also Read: राहुल गांधी की भारत यात्रा से ज्यादा भीड़ मेरी रैलियों में जुटती है, कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ का बयान
शिवराज सिंह ने दी मामले पर प्रतिक्रिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी और उनपर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि मैं कमलनाथ की पीड़ा समझ रहा हूं. उनकी कुंठा की वजह से यक बात वो बोल रहे हैं. कभी वो खुद को भावी मुख्यमंत्री बताते हैं, कभी भविष्य बताने लगते हैं. एक कुंठित व्यक्ति ही ऐसी भाषा का इस्तेमाल करता है…देख लूंगा, निपटा दूंगा…ये शब्द उचित नहीं है. शिवराज ने कहा कि कमलनाथ जी बुजुर्ग नेता हैं, उन्हें कम से कम संयम का परिचय देने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










