Kaliganj Bypoll Result 2025 : कालीगंज विधानसभा सीट से TMC की बड़ी जीत, बीजेपी उम्मीदवार को 50049 वोट से हराया
Kaliganj Bypoll Result 2025
Kaliganj Bypoll Result 2025 : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कालीगंज विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है. TMC उम्मीदवार अलीफा अहमद ने बीजेपी के उम्मीदवार को 50049 वोट के अंतर से हराया. तृणमूल कांग्रेस के विधायक नसीरुद्दीन अहमद के अचानक निधन के कारण यह सीट खाली हो गई थी.
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कालीगंज विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अलीफा अहमद ने बीजेपी के उम्मीदवार आशीष घोष को 50049 वोट के अंतर से हराया. टीएमसी उम्मीदवार अलीफा अहमद को कुल 102759 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर बीजेपी उम्मीदवार आशीष घोष को केवल 52710 वोट ही मिले. कांग्रेस उम्मीदवार काबिल उद्दिन शेख तीसरे स्थान पर रहे. उन्हें कुल 28348 वोट मिले हैं.
STORY | Bengal: Counting underway for Kaliganj bypoll
— Press Trust of India (@PTI_News) June 23, 2025
READ: https://t.co/VEq9dqy5OY https://t.co/KXRW3vtu9L
कालीगंज विधानसभा सीट पर किस पार्टी ने किसे बनाया उम्मीदवार?
फरवरी में टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के विधायक नसीरुद्दीन अहमद के अचानक निधन के कारण उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था. उनकी 38 साल की बेटी अलीफा अहमद को तृणमूल कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आशीष घोष को अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार काबिल उद्दीन शेख मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के समर्थन से चुनाव मैदान में थे.
69.85 प्रतिशत मतदान हुआ था कालीगंज में
कालीगंज में उपचुनाव 19 जून को हुआ था और शाम पांच बजे तक दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार 69.85 प्रतिशत मतदान हुआ था. छिटपुट घटनाओं को छोड़कर, मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










