Kal Ka Mausam : 1 अगस्त को होगी भारी बारिश, आ गया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain

Heavy Rain

Kal Ka Mausam : राजस्थान के अनेक इलाकों में भारी बारिश जारी है. यहां नदियां उफान पर हैं. शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी?

विज्ञापन

Kal Ka Mausam : राजस्थान के अनेक जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है जिससे नदियां उफान पर हैं. कई जगह जलभराव हो गया है. मौसम विभाग ने गुरुवार को भी अनेक जगह भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. शुक्रवार को भी कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

31 जुलाई और 1 अगस्त को होगी बारिश

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश व आसपास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. इसके असर से 31 जुलाई को जयपुर संभाग के शेखावाटी क्षेत्र व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं भारी-अतिभारी बारिश हो सकती है. अजमेर, कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. वहीं एक अगस्त को शेखावाटी क्षेत्र व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होगी जबकि शेष अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत रहेगी.

3 से 6 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं होगी भारी बारिश

दो अगस्त को राज्य के अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है. हालांकि, उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 3 से 6 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश

गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के चौबीस घंटे में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश देखने को मिली. कहीं-कहीं पर भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई. सर्वाधिक बारिश शाहपुरा (जयपुर) में 156.0 मिलीमीटर दर्ज हुई है. अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण धौलपुर में चंबल नदी व कोटा में पार्वती नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert : दिल्ली में होगी भारी बारिश, अगले 7 दिन के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें तैनात

राज्य के आपदा प्रबंधन और राहत विभाग के अधिकारियों ने आम जन को मानसून जनित हादसों से सुरक्षित रखने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं. कोटा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola