ePaper

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में गरज-चमक के साथ बारिश, पंजाब-हिमाचल-हरियाणा में स्कूल बंद, आंधी-तूफान का अलर्ट

Updated at : 03 Sep 2025 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. उत्तर भारत के कई राज्यों में भी भीषण बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई और राज्यों में बारिश का दौर जारी है. बारिश और बाढ़ के कारण पंजाब हिमाचल और हरियाणा में स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत के कई राज्यों में भयंकर बारिश का दौर जारी है. पंजाब, हरियाणा यूपी, हिमाचल प्रदेश, झारखंड समेत कई और राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में गरज के साथ भारी बारिश की आईएमडी ने चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने इन राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पंजाब में भी बारिश और बाढ़ से जन जीवन अस्त व्यस्त है.

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के कारण स्कूल बंद

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के कारण लोग हलकान हैं. भारी बारिश और बाढ़ को देखते हुए पंजाब सरकार ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को सात सितंबर तक बंद रखने की घोषणा कर दी है. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी घोषणा की है. इससे पहले सरकार ने तीन सितंबर तक सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी थी. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद सतलुज, ब्यास और रावी नदियों और मौसमी नालों में उफान के कारण पंजाब में भारी बाढ़ आ गई है. पंजाब में बारिश ने राज्य में बाढ़ की स्थिति और भी बदतर कर दी है. पूरा पंजाब वर्षा जनित घटनाओं से प्रभावित है जिनमें 30 लोगों की जान चली गई है और 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

हरियाणा में बारिश और बाढ़ का कहर

पंजाब के साथ-साथ हरियाणा में भी भारी बारिश और बाढ़ से बुरा हाल है. मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. बारिश के कारण यमुना का जलस्तर काफी बढ़ गया है. कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. जिला प्रशासन ने बारिश और बाढ़ के हालात को देखते हुए दो दिनों तक स्कूलों की छुट्टी कर दी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है.

हिमाचल में स्कूल 7 सितंबर तक बंद

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है. मंडी जिले में भूस्खलन के बाद मलबे से चार और शव बरामद किए, जबकि कुल्लू जिले में दो मकान ढह जाने से एनडीआरएफ के एक जवान समेत दो लोगों की मौत की आशंका है. एक आदेश में कहा गया है कि खराब मौसम को देखते हुए राज्य में सभी सरकारी और निजी कॉलेज व स्कूल सात सितंबर तक बंद रहेंगे. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम सुंदरनगर क्षेत्र के बीबीएमबी कॉलोनी के पास भूस्खलन की चपेट में आए चार और लोगों के शव बरामद किए गए, जिससे मृतकों की संख्या सात हो गई.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola