Kal Ka Mausam: अगले 72 घंटे भारी बरसात की चेतावनी, रफ्तार में है मानसून, कई राज्यों में हाई अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Aug 2025 6:03 PM

विज्ञापन

Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam: देश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू कश्मीर से लेकर केरल और तमिलनाडु के कई इलाकों में मानसून की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 7 दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 13 अगस्त 2025 को अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्व-मध्य भारत और इससे लगे उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियों में इजाफे की संभावना है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 72 घंटे में देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक गुजरात और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज बारिश होने की संभावना है. इसे अलावा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू कश्मीर-लद्दाख, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पंजाब, सौराष्ट्र और कच्छ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

उत्तराखंड में 13 अगस्त को अति भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 7 दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 13 अगस्त 2025 को अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्व-मध्य भारत और इससे लगे उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियों में इजाफे की संभावना है. मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 13 से 16 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है.

कहां होगी तेज बारिश?

  • अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
  • जबकि 13 अगस्त को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 21 सेमी की अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.
  • पूर्व मध्य भारत और उससे सटे उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होगा.
  • 13 से 16 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है.

पहाड़ी राज्यों समेत उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 10 और 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है. 10, 15 और 16 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, 10, 11, 14 और 15 अगस्त को पंजाब. 10, 11 और 13 से 15 अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, 10 और 16 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 12 और 15 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 15 और 16 अगस्त को पूर्वी राजस्थान, 13 अगस्त को उत्तराखंड में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 13 से 15 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है. 11 से 14 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, 10-12 और 14-16 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, 13 और 15 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 13 और 14 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत तेज बारिश का संभावना है.

असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश

मौसम विभाग की ओर से 10, 11 और 13 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 10, 11 और 14 अगस्त के दौरान असम और मेघालय में बारिश की संभावना है. 10, 13 और 14 अगस्त को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 12 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश और 12 और 13 अगस्त को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की उम्मीद है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पूर्व और मध्य भारत में भारी बरसात

आईएमडी के मुताबिक 10, 14 और 16 अगस्त को पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 10, 16 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 12, 15 और 16 अगस्त को विदर्भ, 12 अगस्त को छत्तीसगढ़, 11 अगस्त को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 10, 13 और 14 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है. 10 से 13 अगस्त के दौरान बिहार, 15 और 16 अगस्त को ओडिशा, 15 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना है. 13 और 14 अगस्त को विदर्भ, 13-16 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़, 11 और 12 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 12 और 14 अगस्त के दौरान ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है.

पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना

14 से 16 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 12 से 16 अगस्त के दौरान कोंकण और गोवा; 10 अगस्त को गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत बहुत भारी बारिश

10 अगस्त को तमिलनाडु, रायलसीमा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 14 से 16 अगस्त के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 15 और 16 अगस्त को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है. 10, 12, 13 और 16 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज हवा चल सकती है. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तक हो सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola