जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह बने ओडिशा हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस, इन राज्यों को मिले नये मुख्य न्यायाधीश
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Feb 2024 10:44 PM
केंद्र ने अधिसूचना जारी कर राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस, जस्टिस मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है. वहीं, पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाये गये हैं.
केंद्र ने आज यानी शुक्रवार को छह उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्तिों को अधिसूचित किया है. छह उच्च न्यायालयों में राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पटना, गुवाहाटी, इलाहाबाद और मेघालय हाई कोर्ट शामिल है. केंद्र सरकार ने इन हाईकोर्ट में जजों की नियुक्तियों को अधिसूचित कर दिया है. केंद्र ने राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस, जस्टिस मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है. वहीं, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस ऋतु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है.
लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पटना हाईकोर्ट के जज जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह को ओडिशा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया है. राजस्थान हाईकोर्ट के जज जस्टिस विनय विश्नोई को गुवाहाटी हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है. राजस्थान हाईकोर्ट के जज जस्टिस अरुण भंसाली को इलाहाबाद हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है. वहीं, मद्रास हाईकोर्ट के जज जस्टिस एस वैद्यनाथन को मेघालय हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है.
पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाये गये हैं. उनकी नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी. जस्टिस सिंह पटना हाईकोर्ट में कुछ दिनों तक कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी काम किया है. जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह पांच अप्रैल, 2012 को पटना हाईकोर्ट में जज नियुक्त हुए थे.वे 19 जनवरी,2025 को रिटायर होंगे.
दिल्ली विवि से कानून की डिग्री हासिल करने के बाद जस्टिस सिंह 1990 से प्रैक्टिस आरंभ किया था. 18 सितंबर 2010 को वे वरीय अधिवक्ता घोषित हुए. दिसंबर 2010 में उन्हें पटना हाईकोर्ट में राज्य का एडिशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया. छह फरवरी, 2023 को उन्हें पटना हाईकोर्ट में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बनाया गया. जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह के अलावा पांच और जजों को विभिन्न उच्च न्यायालयों का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
Also Read: UPI पेमेंट कर अब खरीदें एफिल टॉवर का टिकट, भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










