'जुनैद और नासिर को जिंदा जला दिया ...तो मैं कौन हूं' AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने फिर केन्द्र पर बोला हमला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Feb 2023 2:31 PM
ओवैसी ने भिवानी कांड को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. भिवानी कांड में मैं आरोपी की पत्नी के अजन्मे बच्चे की मौत की निंदा करता हूं जिसकी कल मृत्यु हो गई. ऐसा नहीं होना चाहिए था. उन्होंने कहा कि मौका मिलने पर मैं जुनैद और नसीर के परिवारों से मिलूंगा.
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आज यानी सोमवार को अपने सरकारी आवास पर हुए हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर जुनैद और नसीर को जिंदा जलाया जा सकता है तो मैं कौन हूं? जो लोग ऐसा कर रहे हैं उनमें बहुत आत्मविश्वास है क्योंकि वे जानते हैं कि उनकी पार्टी सत्ता में है. ओवैसी ने कहा कि यह चौथी बार है जब मेरे घर पर हमला हुआ. उन्होंने कहा कि वे नाथूराम गोडसे की विचारधारा में विश्वास करने वाले लोग हो सकते हैं.
If Junaid & Naseer could be burnt alive then who am I? Those who are doing this have a lot of confidence as they know their party is in power. This is the 4rth time my house was attacked…they can be the people believing in Nathuram Godse's ideology: AIMIM chief Asaduddin Owaisi pic.twitter.com/PgF5h6Kp56
— ANI (@ANI) February 20, 2023
सरकार पर साधा निशाना: ओवैसी ने भिवानी कांड को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. भिवानी कांड में मैं आरोपी की पत्नी के अजन्मे बच्चे की मौत की निंदा करता हूं जिसकी कल मृत्यु हो गई. ऐसा नहीं होना चाहिए था. उन्होंने कहा कि मौका मिलने पर मैं जुनैद और नसीर के परिवारों से मिलूंगा. गौरतलब है कि हरियाणा के भिवानी में एक जली हुई वाहन में दो कंकाल मिले थे. इस मामले में ओवैसी ने हरियाणा और राजस्थान सरकार पर हमला बोला है.
I condemn the death of the unborn child of the accused's wife who died yesterday. This should not have happened. Given a chance, I will meet the victims' (Junaid & Naseer) families: AIMIM chief Asaduddin Owaisi pic.twitter.com/1Nfa0MrY31
— ANI (@ANI) February 20, 2023
Also Read: असदुद्दीन ओवैसी के घर पर पत्थरबाजी, खिड़कियों के टूटे शीशे, आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
ओवैसी के सरकारी आवास पर हमला: गौरतलब है कि एआईएमआईएम (AIMIM) सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के सरकारी आवास पर रविवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था. दिल्ली के अशोका रोड स्थित सरकारी आवास कुछ लोगों ने पत्थर फेंके थे. हमले में उनके घर की खिड़कियां टूट गई थी. वहीं, घटना को लेकर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस में एक मामला भी दर्ज किया है. फिलहाल दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










