JPC Report on Waqf Bill: वक्फ बिल पर गुस्से में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, कहा- ‘कबूल नहीं, जारी रहेगी लड़ाई’

JPC Report on Waqf Bill
JPC Report on Waqf Bill: वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने वाली संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट गुरुवार को लोकसभा के पटल पर रखी गई. जिसपर विपक्ष ने भारी हंगामा किया. इस बीच ऑल इंडिया पर्सनल बोर्ड की भी प्रतिक्रिया इसपर आ गई है.
JPC Report on Waqf Bill: वक्फ (संशोधन) विधेयक पर JPC की रिपोर्ट को लेकर ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने आपत्ति जताई है और अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा- वो आखिरी तक इसके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा, “हम वक्फ (संशोधन) विधेयक की मुखालफत करते हैं. हम चाहते हैं कि वक्फ विधेयक में संशोधन न किया जाए. विपक्ष के सांसदों ने भी अपनी आपत्तियां रखी थी. लेकिन उन्होंने रिपोर्ट में नहीं रखा गया.” बिल लोकसभा के पटल पर रखने के बाद पर्सनल बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें कहा, “भारत की संपत्ति पर जितना अधिकारी एक हिंदू का है, जितना अधिकार सिखों का है, उतना ही अधिकार मुस्लिमों का भी है. पर्सनल लॉ बोर्ड की खालिद सैफुल्लाह ने उस बात को खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा है कि एक दिन पूरा देश वक्फ हो जाएगा. उन्होंने कहा- यह झूठ केवल सरकार की ओर से फैलाई जा रही है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- उनकी लड़ाई सरकार से है. उन्होंने कहा- हर धर्म के अपने तौर-तरीके हैं, वैसे में एक समान कानून कैसे थोपा जा सकता है.”
क्या है वक्फ संशोधन विधेयक
वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 वक्फ संपत्तियों को रेगुलेटेड और मैनेज करने से जुड़े मुद्दों और चुनौतियों का समाधान करने के लिए वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन किया जा रहा है. वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू द्वारा लोकसभा में पेश किए जाने के बाद आठ अगस्त, 2024 को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजा गया था.
यह भी पढ़ें: Parliament Video : वक्फ बिल पर राज्यसभा में हंगामा, बोले खरगे- फर्जी रिपोर्ट को हम नहीं मानेंगे
वक्फ पर विपक्षी सांसदों ने क्या कहा?
वक्फ पर जेपीसी की रिपोर्ट का विपक्षी सांसदों ने भी विरोध किया, सपा की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “जिस तरह विपक्षी सदस्यों द्वारा दिए गए असहमति नोट को वक्फ संशोधन विधेयक में शामिल नहीं किया गया…सरकार मनमाने तरीके से यह विधेयक ला रही है। वे ध्यान भटकाने के लिए सत्र के आखिरी दिन विधेयक लेकर आए हैं.” AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “वक्फ संशोधन बिल असंवैधानिक है. ये वक्फ को बचाने के लिए नहीं बल्कि मुस्लिमों से वक्फ को छीनने के लिए ये विधेयक लाया जा रहा है, वक्फ को बर्बाद करने के लिए लाया जा रहा है. हम इसकी आलोचना करते हैं.”
यह भी पढ़ें: Waqf Bill: ‘अमित शाह के दिल में चोर’, महबूबा बोलीं- जम्मू-कश्मीर में भड़क रहा ज्वाला कभी भी फट सकता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










