JP Nadda: जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट से दिया इस्तीफा, गुजरात से बने रहेंगे सांसद

Updated:
विज्ञापन

JP Nadda

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा सभापति को सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया.

विज्ञापन

JP Nadda: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य के तौर पर इस्तीफा दे दिया. अधिकारियों ने बताया कि गुजरात से राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया. संसद के एक बुलेटिन में कहा गया, उनका इस्तीफा राज्यसभा के सभापति ने 4 मार्च, 2024 से स्वीकार कर लिया है.

नड्डा और बीजेपी के तीन उम्मीदवार गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के तीन अन्य उम्मीदवारों को 20 फरवरी को गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित चुना गया. राज्य में राज्यसभा की चार सीटें खाली थीं. जिसमें बीजेपी के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जबकि विरोध में किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था, ऐसे में निर्वाचन अधिकारी रीता मेहता ने नड्डा सहित सभी चार भाजपा उम्मीदवारों को संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया था. नड्डा के अलावा, राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित तीन अन्य उम्मीदवार – हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया, भाजपा नेता जसवंत सिंह परमार और मयंक नायक हैं. रिक्त होने वाली चार सीटों में से दो-दो पर भाजपा और कांग्रेस का कब्जा था. 2018 में कांग्रेस के दो उम्मीदवार अमी याग्निक और नारण राठवा गुजरात से राज्यसभा में पहुंचे. भाजपा के केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और मनसुख मंडाविया ने राज्य से 2018 के राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. इन चारों सांसदों का कार्यकाल जल्द ही खत्म होने जा रहा है.

हिमाचल सीट से अप्रैल में खत्म हो रहा था नड्डा का कार्यकाल

हिमाचल प्रदेश की राज्सभा सीट से जेपी नड्डा का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा था. नड्डा उन 57 राज्यसभा सांसदों में शामिल हैं, जिनका कार्यकाल कुछ महीनों में खत्म होने वाला है. नड्डा हाल ही में सपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में गुजरात से राज्यसभा सांसद के रूप में निर्विरोध चुने गए थे. राज्यसभा के लिए गुजरात से बीजेपी के 4 सांसद चुने गए हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola