Jammu-Kashmir Terrorist Attack: आतंकियों को दबोचने के लिए उतारे गए कमांडो और ड्रोन, जंगल में तलाशी तेज
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Jun 2024 10:17 AM
Jammu-Kashmir Terrorist Attack:
Jammu-Kashmir Terrorist Attack: रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर हमला करने के बाद आतंकी जंगल की ओर भाग गये. उनकी तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
Jammu-Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर रविवार देर शाम हुए आतंकवादी हमला हुआ जिसमें 9 लोगों की जान चली गई. हमले के बाद आतंकी फरार हो गए जिनकी तलाश में सुरक्षा बल लगे हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेना और CRPF की 11 टीमें ऊपरी पहाड़ी इलाके में आतंकियों की तलाश कर रहे हैं. पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को खत्म करने के लिए सर्च ऑपरेशन तेज है. बस पर हमला करने के बाद आतंकी जंगल की ओर भाग गए थे. खबर है कि रियासी के जंगल को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. वहां कमांडो और ड्रोन भी उतारने का काम किया गया है.

इन संगठनों ने पहले ली थी हमले की जिम्मेदारी
इस बीच प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन ग्रुप ने जम्मू में तीर्थयात्रियों पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है, हालांकि हमले में दो साल के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत को लेकर पूरे देश में हो रही आलोचना के बाद इस ग्रुप ने तुरंत अपने बयान को वापस ले लिया. मामले को लेकर अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि (जैश से जुड़े) पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फोर्स (पीएएफएफ), रिवाइवल ऑफ रेजिस्टेंस के साथ-साथ (लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध) द रेजिस्टेंस फ्रंट ने शुरू में सोशल मीडिया के माध्यम से हमले की जिम्मेदारी ली थी, हालांकि बाद में इन्होंने अपना बयान वापस ले लिया.

कहां किया गया आतंकी हमला
आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पोनी क्षेत्र के तेरयाथ गांव के पास बस पर गोलीबारी की थी. फायरिंग की वजह से बस खाई में गिर गई और नौ लोगों की मौत हो गई. हमले में 41 अन्य घायल हो गए जिनका इलाज जारी है. अधिकारी ने कहा कि इस घटना ने क्षेत्र में आतंकवाद और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ चुकी हैं. भविष्य में इस तरह के जघन्य कृत्य न हों, इसके लिए सुरक्षा उपायों व सतर्कता बढ़ाने की तत्काल जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










