Jammu Kashmir: कठुआ हमले में शामिल दूसरा आतंकी भी ढेर, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
Jammu Kashmir
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के डोडा में देर रात आतंकियों ने सुरक्षा बलों के एक बेस पर हमला कर दिया. दोनों ओर से गोलीबारी हुई. हमले में पांच जवानों के घायल होने की खबर है. हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर नाम के आतंकी संगठन ने ली है.
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में एक के बाद एक आतंकी हमले हो रहे हैं. पहले रियासी फिर कठुआ और अब डोडा में आतंकियों ने हमला किया है. मंगलवार को को डोडा जिले में सेना के एक अस्थायी संचालन बेस पर आतंकियों ने हमला करते हुए गोलीवारी शुरू कर दी. हालांकि सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की. जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया हैं. जबकि, दूसरा आतंकी जंगल की ओर भागने में सफल हो गया था. इधर हुधवार को मुठभेड़ में मारे गए दूसरे आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है.
कठुआ मुठभेड़ में संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
इससे पहले जम्मू कश्मीर के कठुआ के एक गांव में मंगलवार शाम आतंकवादियों ने हमला किया जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया. इस घटना में एक आम नागरिक घायल हो गया. वहीं मुठभेड़ के बाद पुलिस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है. माना जा रहा है कि इन आतंकियों ने सीमा पार से घुसपैठ की है. जम्मू क्षेत्र में यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब हाल में आतंकवादियों ने श्रद्धालुओं को शिव खोरी मंदिर से कटरा ले जा रही 53 सीट वाली एक बस पर पोनी इलाके में तेरयाथ गांव के पास रविवार को गोलीबारी कर दी थी. हमले के बाद बस खाई में जा गिरी थी. इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोग जख्मी हो गए थे.
आतंकियों ने किया हमला
वहीं घटना को लेकर पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने हीरानगर सेक्टर में कूटा मोड के पास सैदा सुखल गांव पर हमला किया. इसके बाद तलाशी अभियान में एक आतंकवादी मारा गया. वहीं मारे गए आतंकवादी के पास से एक एके 47 राइफल और एक बैग बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकी की पहचान और उसके समूह का पता लगाया जा रहा है. आतंकियों के हमले में एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया है.
दूसरे आतंकी की तलाश जारी
जम्मू कश्मीर में तीन आतंकी हमलों को लेकर एडीजीपी आनंद जैन ने कहा है कि यह हमारा शत्रु पड़ोसी है जो हमेशा हमारे देश में शांतिपूर्ण माहौल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है. उन्होंने कहा कि हीरानगर आतंकी हमले में एक आतंकी मारा गया है, जबकि दूसरे की भी तलाश जारी है. इसके लिए सुरक्षा बल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चली रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










