Weather Forecast: उत्तर भारत में आसमान से बरस रही 'आग', दिल्ली-यूपी में पारा 47 डिग्री से ज्यादा, जानें कब होगी बारिश

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast

Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ यूपी में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 45 डिग्री से लेकर 47 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है जो इस मौसम में सामान्य तापमान से 4 डिग्री अधिक है.

विज्ञापन

Weather Forecast: देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है. कई इलाकों में बारिश हो रही है तो उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली से लेकर बिहार झारखंड तक आसमान से ‘आग’ बरस रही है.  उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रह रहा है. मंगलवार को दिल्ली के नरेला और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिकतम तापमान 47 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दिल्ली में फिलहाल भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. मंगलवार को राष्ट्रीय  राजधानी में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज  किया गया. जो इस मौसम के सामान्य औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है.

यूपी में आसमान से बरस रहा ‘आग’
दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ यूपी में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 45 डिग्री से लेकर 47 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है जो इस मौसम में सामान्य तापमान  से 4 डिग्री अधिक है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सबसे अधिक 47.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा  वाराणसी में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री, बागपत और फुरसतगंज में 45.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 45 डिग्री दर्ज किया गया. राजधानी लखनऊ का भी गर्मी से बुरा हाल है. यहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान में जारी है गर्मी का प्रकोप
भीषण गर्मी से राजस्थान भी तप रहा है. कई जिलों में गर्मी के कारण दिन में सन्नाटा हो जा रहा है. गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. कई जगहों पर अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया है. मंगलवार को राजस्थान के चूरू में 45.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. वहीं, श्रीगंगानगर में 45 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया. वहीं, फतेहपुर और बीकानेर में 44.8 डिग्री, पिलानी में 44.7 डिग्री, संगरिया में 44.3 डिग्री दर्ज किया गया. हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में राजस्थान के कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती है.

झारखंड में जारी रहेगा गर्मी का कहर
पूरे झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जिलों में हीट वेव का कहर दिख रहा है. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाला है. मौसम विभाग ने 12, 13 और 14 जून के लिए हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. हालांकि इस दौरान कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश के भी आसार हैं. तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

इन इलाकों में आज हो सकती है बारिश
स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, सिक्किम और पश्चिमी असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. विदर्भ, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है.

चार दिन पहले गुजरात पहुंचा मानसून
बारिश को लेकर राहत की बात है कि धीरे-धीरे  देश के कई हिस्सों में मानसून की दस्तक हो रही है. इसी कड़ी में दक्षिण पश्चिम मानसून मंगलवार को तय समय से चार दिन पहले ही गुजरात में दस्तक दे दी है. आईएमडी के मुताबिक, गुजरात में मानसून आम तौर पर 15 जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार समय से चार दिन पहले की मानसून ने गुजरात में दस्तक दे दी है. विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Today News Wrap: आंध्र में चंद्रबाबू नायडू और ओडिशा में मोहन चरण माझी लेंगे सीएम पद की शपथ, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola