Jammu Kashmir News: माता वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, उग्र भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Nov 2024 11:04 PM

विज्ञापन

Jammu Kashmir News

Jammu Kashmir News: माता वैष्णो देवी मंदिर तक जाने वाले प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ बीते चार दिनों से विरोध प्रदर्शन हो रहा है. स्थानीय लोग सड़कों पर उतर गये हैं. उनका कहना है कि रोप वे के बन जाने से उनका रोजगार छिन जाएगा.

विज्ञापन

Jammu Kashmir News: माता वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर जम्मू कश्मीर में जमकर बवाल हो रहा है. प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ स्थानीय लोगों का विरोध-प्रदर्शन जारी है. सोमवार को सैकड़ों लोग ने इस प्रोजेक्ट के विरोध में नारेबाजी की. उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया. सुरक्षाबलों की गाड़ियों को घेरकर प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते रहे. पुलिस के जवानों ने वाहन से निकलकर भीड़ को काफी समझाया. इसके बाद भी भीड़ का गुस्सा कम होता नजर नहीं आया. उनका आंदोलन जारी है.

चार दिनों से जारी है आंदोलन

जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ स्थानीय लोग बीते चार दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 22 नवंबर से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में कटरा के टट्टू, पालकी मालिक और मजदूर शामिल हैं. इससे पहले रविवार को रोप वे प्रोजेक्ट के खिलाफ स्थानीय लोगों ने रैली निकाल कर विरोध जताया था. प्रदर्शनकारियों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना भी दिया था. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रोपवे परियोजना के कारण वे बेरोजगार हो जाएंगे.

माता वैष्णो देवी रोपवे परियोजना का विरोध

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से ताराकोट मार्ग से सांझी छत के बीच 12 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाने की घोषणा की गई है. इस परियोजना में 250 करोड़ रुपये की लागत आएगी. प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले ही मजदूरों का आंदोलन शुरू हो गया है. परियोजना लागू करने की घोषणा के बाद दुकानदार, टट्टू और पालकी मालिकों की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है. आंदोलन करने वाले ने परियोजना बंद करने की मांग की है, या फिर परियोजना से प्रभावित होने वाले लोगों के पुनर्वास देने को कहा है.

Also Read: Sambhal Mosque Violence : संभल हिंसा में कुल 4 एफआईआर दर्ज, 4 की मौत, इंटरनेट सेवा ठप

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola