ePaper

Jammu And Kashmir: मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर ढेर, अनंतनाग में भी दो आतंकवादी मारे गए

Updated at : 02 Nov 2024 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
Encounter

Encounter

Jammu And Kashmir: श्रीनगर मुठभेड़ में सेना के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है.

विज्ञापन

Jammu And Kashmir: श्रीनगर के खानयार इलाके में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया. हालांकि मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.

सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने की गोलीबारी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खानयार इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया.

पाकिस्तान का था मारा गया आतंकवादी

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मारा गया आतंकवादी पाकिस्तानी था और लश्कर-ए-तय्यबा से जुड़ा था. उसे एलईटी का वरिष्ठतम आतंकवादी बताया जा रहा है. मुठभेड़ के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, उन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि इलाके में अब भी अभियान जारी है. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के शांगस-लारनू इलाके में हलकान गली के पास सुरक्षाबलों ने एक अन्य अभियान के दौरान दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. उन्होंने कहा कि यह मुठभेड़ भी जारी है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola