यूपी से जम्मू-कश्मीर के शिव खोड़ी जा रही बस खाई में गिरी, अबतक 21 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
Jammu- Kashmir accident

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में उत्तर प्रदेश की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है. इस दुर्घटना पर राष्ट्रपति ने शोक जताया है.

विज्ञापन

Jammu and Kashmir news : उत्तर प्रदेश के हाथरस से जम्मू – कश्मीर के शिव खोड़ी जा रही बस अखनूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें समाचार लिखे जाने तक 21 लोगों के मारे जाने की सूचना है. एएनआई न्यूज एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के परिवहन आयुक्त राजिंदर सिंह तारा ने मीडिया को बताया कि यूपी नंबर की बस थी जो शिव खोड़ी की तरफ जा रही थी वह एक मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. उन्होंने बताया कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई वहां का रास्ता खतरनाक नहीं था. संभवत: ड्राइवर को नींद आ गई हो, जिसकी वजह से बस सीधे खाई में गिर गई. दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल हैं. घायलों को अखनूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जिनकी हालत गंभीर है उन्हें जम्मू रेफर किया गया है.

श्रद्धालुओं से भरी थी बस

अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बस में श्रद्धालु थे जो उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से जम्मू-कश्मीर के शिव खोड़ी गुफा जा रहे थे. यह गुफा हिदुओं के लिए काफी पवित्र माना जाता है. सभी श्रद्धालुओं यहां पूजन-दर्शन के लिए जा रहे थे , उसी वक्त यह दुर्घटना हुई. अभी 40 घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया है.

राष्ट्रपति ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्घटना पर शोक जताते हुए कहा है कि इस घटना में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके लिए दुख है, साथ ही परिजनों के प्रति संवेदना है. घायलों के लिए जल्दी स्वस्थ होने की कामना करती हूं. दुर्घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंच गए हैं. बचाव कार्य जारी है, बस में 60 व्यक्ति सवार थे, यह जानकारी मिली है.

Also Read : Today News Wrap: जेल गए झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम, दिल्ली में भीषण जल संकट, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

एमएस धोनी नहीं बन सकते हैं टीम इंडिया के हेड कोच, कारण जान हो जाएंगे हैरान

Health Tips: डायबीटीज के मरीज भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत को होगा भारी नुकसान

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola