जम्मू-कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर इश्फाक राशीद समेत दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर : श्रीनगर (Jammu and Kashmir) के बाहरी इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (top LeT commanders) के शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकवादी मार गिराये गये. पुलिस ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान आतंकवादियों की तरफ से गोलियां चलाये जाने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई. मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर (Terrorist) इश्फाक राशीद खान मारा गया है.

इसके साथ ही एक और आतंकवादी एजाज अहमद भी इस मुठभेड़ में मारा गया है. ऐजाज भी लश्कर के लिए ही काम करता था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित रनबीरगढ़ इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज सुबह घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया.
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो गयी. पुलिस ने बताया कि एक आतंकवादी की पहचान श्रीनगर में सोजेथ के निवासी इश्फाक राशिद के तौर पर हुई है.
उन्होंने बताया कि राशिद 2018 से कश्मीर घाटी में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडरों में से एक था. वह आतंकवादी हिंसा के कई मामलों में वांछित था. दूसरे आतंकवादी की पहचान एजाज भट उर्फ एजाज अहमद के तौर पर हुई है जो दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी था.
Also Read: जम्मू कश्मीर: कुलगाम में जैश के शीर्ष कमांडर सहित 3 आतंकी ढेर
सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल और एक पिस्तौल बरामद की है. मुठभेड़ के बाद भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में घाटी से कई आतंवादियों का सफाया किया गया है. सुरक्षा बल लगातार आतंकवादियों को तलाश रहे हैं.
Posted By: Amlesh Nandan Sinha.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए