Jaipur Ajmer Accident : आग से लिपटा शख्स सड़क पर दौड़ रहा था, स्कूल वैन के ड्राइवर ने दिल दहलाने वाली बात बताई

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

जयपुर गैस टैंकर हादसे की तस्वीर

Jaipur Ajmer Accident : राजस्थान की राजधानी जयपुर में गैस टैंकर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब वह हादसे वाली जगह पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर डर गया. दूसरे प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हाईवे की 100 से 200 मीटर की पूरी लेन मुझे जली हुई नजर आई.

विज्ञापन

Jaipur Ajmer Accident : जयपुर में गैस टैंकर हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो चुकी है. हादसे के एक प्रत्यक्षदर्शी ने जो बताया वो दिल दहलाने वाली बात है. छात्रों को लेने जा रहे एक स्कूल वैन के ड्राइवर ने कहा, ”जब मैं घटनास्थल के करीब पहुंचा, तो मैंने देखा कि लोग भाग रहे हैं. वे मदद के लिए चिल्ला रहे थे. मैंने एक व्यक्ति को आग की लपटों में घिरा हुआ देखा. यह एक भयावह दृश्य था.”

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि हाईवे की 100 से 200 मीटर की पूरी लेन जल गई. उन्होंने कहा, ”जब हम सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर बजे जागे तो हमने एक धमाका सुना. जो लोग बस से बाहर कूदने में सफल रहे वे बच गये. जो नहीं कूद सके, वे वहीं जल गए.

Read Also : Jaipur Tanker Blast Video : जो लोग बस से बाहर नहीं कूद पाए वो वहीं जल गए, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया

जयपुर में कैसे हुआ था हादसा?

भांकरोटा इलाके में जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक ट्रक ने एलपीजी टैंकर को टक्कर मार दी थी. इससे लगी आग ने 35 से अधिक गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण दुर्घटना में 12 लोगों के मौत की खबर हादसे वाले दिन ही आ गई थी.

जयपुर हादसे के मृतकों के परिजनों को दिया जाएगा मुआवजा

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा था कि घायलों में से करीब आधे लोगों की हालत बहुत गंभीर है. हादसे में झुलसे ज्यादातर लोग सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती हैं. प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये जबकि घायलों को 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. केंद्र सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है.

जयपुर हादसे में घायल 30 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

जयपुर हादसे में घायल 30 से ज्यादा लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं. इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. मेडिकल डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया कि हादसे में घायल हुए दो और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई. इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों ने आंखों देखी घटना के बारे में बताया जिसको कई मीडिया ग्रुप ने कवर किया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola