Fighter Aircraft Crash: गुजरात के जामनगर में जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, एक पायलट को बचाया गया, देखें Video

Updated at :02 Apr 2025 11:24 PM
विज्ञापन
Jaguar fighter aircraft crashes

Jaguar fighter aircraft crashes

Fighter Aircraft Crash: गुजरात के जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें दो पायलट सवार थे. एक पायलट को बचा लिया गया है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जामनगर के एसपी प्रेम सुख देलू ने बताया, "वायुसेना के (जगुआर) ट्रेनर विमान में दो पायलट सवार थे. एक को बचा लिया गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है. दूसरे पायलट को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है."

विज्ञापन

Fighter Aircraft Crash: गुजरात के जामनगर में बुधवार को देर रात वायुसेना के एक जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया. क्रैश होने के बाद प्लेन में जोरदार धमाका हुआ और उसके टुकड़े दूर तक विखर गए. प्लेन में दो पायलट सवार थे. जिसमें एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरा पायलट लापता है. जिसकी तलाश की जा रही है. वायुसेना के लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त पर जामनगर के कलेक्टर केतन ठक्कर ने बताया, “जामनगर जिले में वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. एक पायलट को बचा लिया गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अग्निशमन दल मौके पर मौजूद है और उसने आग बुझा दी है. वायुसेना दल, अग्निशमन दल, पुलिस और अन्य दल बचाव के लिए यहां मौजूद हैं…नागरिक क्षेत्र प्रभावित नहीं हुआ है…विमान खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ.”

प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त

गुजरात के जामनगर वायुसेना स्टेशन के पास भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान एक गांव में प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिला पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख देलू ने बताया कि जामनगर शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के एक खुले मैदान में लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई. इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता नहीं चला है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola