International Yoga Day : छत्तीसगढ़ में दिव्यांग लोगों ने किया योग , बच्चों ने भी दिखाया उत्साह
International Yoga Day LIVE 2023: पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से आज योग सत्र का नेतृत्व करेंगे. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होंगे. बता दें, 27 सितंबर 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त महासभा में पूरे विश्व से योग दिवस को मनाने का आह्वान किया था. वहीं, इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत साल 2015 से हुई थी. इसके बाद 21 जून 2015 को पहली बार पूरे विश्व में योग दिवस मनाया गया.
योग दिवस समारोहों में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बुधवार को सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में छात्र सबसे आगे दिखाई दिए जिन्होंने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. योग दिवस मनाने के लिए लोग सुबह से ही सार्वजनिक स्थानों पर जुटना शुरू हो गए थे. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही विश्व में इस दिवस को मनाया जा रहा है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया योग
9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राष्ट्रपति भवन में योग किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है. दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए भारत का महान उपहार है. योग शरीर और मन को एक साथ लाता है और यह जीवन के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है. योग हम सभी को बेहतर स्थिति में रहने में मदद करता है. हमारे आसपास बढ़ती चुनौतियां. इस दिन, मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाएं और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करें.
International Yoga Day LIVE: अनुपम उपहार है योग
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने योग को भारत की ओर से दुनिया को दिया गया एक अनुपम उपहार करार देते हुए बुधवार को कहा कि योग किसी पंथ या समूह विशेष का नहीं है, बल्कि समस्त मानवता की अनमोल विरासत और स्वस्थ विश्व का आधार है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में योग अभ्यास कार्यक्रम का नेतृत्व किया.इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि योग लोगों, समाज और सम्पूर्ण विश्व को जोड़ता है तथा भारत पूरे विश्व को जोड़ने के लिए शांति, स्थिरता एवं शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का पुनीत कार्य कर रहा है.उन्होंने कहा कि योग के रूप में भारत ने दुनिया को एक अनुपम उपहार दिया है तथा सभी को स्वस्थ तन और स्वस्थ मन की उपयोगिता बताई है.
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए