Indigo Flights: जब विमान पर मधुमक्खियों ने बोल दिया हमला, जानें फिर क्या हुआ, देखें वीडियो

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Jul 2025 7:54 AM

विज्ञापन

Indigo Flights

Indigo Flights: सूरत से जयपुर जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. जिस कारण फ्लाइट में 45 मिनट की देर हो गई.

विज्ञापन

Indigo Flights: सूरत से जयपुर जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में प्रस्थान से पहले विमान के ‘लगेज कंपार्टमेंट’ के दरवाजे पर मधुमक्खियों का झुंड देखा गया. सूरत हवाई अड्डे के निदेशक ए एन शर्मा ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर को हुई. उन्होंने बताया, “जब विमान हवाई अड्डे पर खड़ा था, तो ग्राउंड स्टाफ ने कार्गो दरवाजे के किनारे मधुमक्खियों का जमावड़ा देखा. यह दरवाजा सामान को विमान में लोड किए जाने के समय खुला था.”

https://twitter.com/fl360aero/status/1942505762518978623

पानी का छिड़काव कर खुले दरवाजे के किनारे से मधुमक्खियों को हटाया गया

ए एन शर्मा ने कहा, “सूचना मिलने के बाद हमारा अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और पानी का छिड़काव कर खुले दरवाजे के किनारे से मधुमक्खियों को हटाया. इस घटना के कारण सूरत-जयपुर उड़ान के प्रस्थान में करीब 45 मिनट की देरी हुई.”

घटना में कोई घायल नहीं हुआ

सूरत हवाई अड्डे के निदेशक ने बताया, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. सभी यात्री पहले ही विमान में चढ़ चुके थे और विमान में सवार एक व्यक्ति ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. शर्मा के अनुसार सूरत हवाई अड्डे पर इस तरह की घटना पहली बार हुई है. उन्होंने कहा, “मानसून के दौरान मधुमक्खियां इस तरह का व्यवहार करती हैं और पहले भी अन्य हवाई अड्डों पर इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. हालांकि, सूरत हवाई अड्डे पर ऐसी घटना पहली बार हुई है.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola