ePaper

चीनी चाल का मुंहतोड़ जवाब, गलवान में नए साल पर भारतीय जवानों ने लहराया तिरंगा

Updated at : 04 Jan 2022 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
चीनी चाल का मुंहतोड़ जवाब, गलवान में नए साल पर भारतीय जवानों ने लहराया तिरंगा

नए साल पर भारतीय जवानों ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है. चीनी सैनिकों के झंडा फहराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अब न्यू ईयर पर गलवान से भारतीय जवानों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें भारतीय सैनिक गलवान में तिरंगा झंडा लहराते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

चीन भारत को उकसाने के लिए समय समय पर सीमा पर कुछ न कुछ गतिविधियां करता रहता है. इस बार चीनी चाल का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. पिछले दिनों चीनी सैनिकों के झंडा फहराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद अब न्यू ईयर पर गलवान से भारतीय जवानों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. नए साल पर भारतीय सैनिक गलवान में तिरंगा झंडा लहराते नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि पिछले दिनों चीन की मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो जारी किया था. इस वीडियों में चीन के सैनिक अपना झंडा लहराते नजर आ रहे थे. वहीं, चीन की मीडिया ने यह दावा किया था कि उन्होंने अपना झंडा गलवान में फहराया है जहां भारत और चीन के बीच साल 2020 में हिंसक झड़प हुई थी. जबकि यह पॉइट उस जगह काफी दूर स्थित थी.

Also Read: Aligarh News: BJP के मंत्री ने अलीगढ़ में नई चीनी मिल बनाने का किया ऐलान,किसान नेता बोले बने तो होगा यकीन

1 जनवरी 2022 को LAC पर गलवान में अपना झंडा फहराने का वीडियो चीनी सेना ने जारी किया था जिसके बाद भारत में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर एक्शन लेने और चुप्पी तोड़ने की बात कही थी. खबरों की माने के अनुसार जब झंडा फहराने वाली जगह की जांच की गई तो वह हिंसा वाली जगह से दूर थी. ओपन सोर्स सैटेलाइट इमेज और गुगल अर्थ के साथ वीडियो वाले इलाके की मैपिंग से पता चला की यह पीपी पॉइंट 14 से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है. पीपी 14 पर ही भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प हुई थी. हालांकि भारत ने हमेशा से ही दावा किया है कि चीन लगातार सीमा की तरफ लगातार बढ़ रहा है. जिससे यह विवाद लंबा चलने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola