Indian Railways: जम्मू में बनेगा नया रेलवे डिवीजन, पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन, बारामूला समेत इन इलाकों के लिए भी मिलेगी ट्रेन
Indian Railways
Indian Railways: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जम्मू रेल मंडल का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी तेलंगाना में चारलापल्ली नए टर्मिनल स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी पूर्वी तटीय रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की भी आधारशिला रखेंगे.
Indian Railways: जम्मू से श्रीनगर के बीच ट्रेन परिचालन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशी की खबर है. उनकी इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. आने वाले समय में जम्मू और श्रीनगर के बीच ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी. पीएम मोदी कल यानी सोमवार (6 January 2024) को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नए जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन करने वाले हैं. इसको लेकर पीएमओ ने रविवार को एक बयान में कहा कि इस दौरान पीएम मोदी तेलंगाना में चारलापल्ली नए टर्मिनल स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी पूर्वी तटीय रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे.
इन इलाकों के लोगों को होगा विशेष लाभ
पीएमओ ने रविवार को बताया कि जम्मू रेलवे डिवीजन के निर्माण से 742.1 किलोमीटर लंबे पठानकोट, जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर, बारामूला, भोगपुर, सिरवाल और बटाला-पठानकोट और पठानकोट से जोगिंदर नगर खंडों को काफी लाभ होगा. पीएमओ ने कहा कि इससे लोगों की लंबित आकांक्षा पूरी होगी और भारत के अन्य हिस्सों से संपर्क में सुधार होगा.
रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
पीएमओ ने अपने बयान में कहा कि इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे. बुनियादी ढांचे का विकास होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को बल मिलेगा. तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले में चारलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन को प्रवेश के नये प्रावधान के साथ एक नए कोचिंग टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया है. इसे करीब 413 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. अच्छी यात्री सुविधाओं वाले इस पर्यावरण अनुकूल टर्मिनल से सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचीगुडा जैसे शहर के मौजूदा कोचिंग टर्मिनलों पर भीड़भाड़ कम होगी.
रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की रखेंगे आधारशिला
इसके अलावा पीएम मोदी पूर्व तटीय रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला भी रखेंगे. इससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में संपर्क में सुधार होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










