Indian Railway: रेलवे ने बदले इमरजेंसी कोटा के नियम, जानें अब कैसे मिलेगा टिकट

Updated:
विज्ञापन
emergency-quota-rules

emergency-quota-rules

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने इमरजेंसी कोटा टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव किया है. अब ट्रेन के प्रस्थान से एक दिन पहले ही सीट के लिए आवेदन करना होगा. इससे यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए अधिक समय मिलेगा.

विज्ञापन

Indian Railway: भारतीय रेलवे हमेशा से ही लंबे सफर के लिए लोगों की पहली पसंद रही है. यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे समय-समय पर नियमों में बदलाव करता आया है. हाल ही में, भारतीय रेलवे ने इमरजेंसी कोटा टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव किए हैं. अब ट्रेन के प्रस्थान से एक दिन पहले ही सीट के लिए आवेदन करना होगा. आवेदन करने के लिए समय सीमा तय की गई है, और तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. नए नियम 22 जुलाई को रेल मंत्रालय की ओर से इमरजेंसी कोटा से जुड़ी नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं.

नए नियम

इस तरह यात्रियों को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए आपातकालीन कोटा अनुरोध यात्रा से एक दिन पहले दोपहर 12 बजे तक जमा करना होगा. वहीं दोपहर 2:01 बजे से रात 12:59 बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए यात्रियों को आपातकालीन कोटा अनुरोध यात्रा से एक दिन पहले शाम 4 बजे तक भेजना होगा.

रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के नियम में भी बदलाव

बता दें कि भारतीय रेलवे द्वारा हाल ही में रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने का समय 4 घंटे से बढ़ाकर 8 घंटे किया गया था. इस नियम के प्रभावी होने के बाद अब आपातकालीन कोटा के तहत टिकट बुकिंग की टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से यात्रियों को टिकट बुकिंग रिक्वेस्ट भेजने के लिए ज्यादा समय मिलेगा.

रविवार और छुट्टी के दिन के लिए नियन

रेलवे ने कहा है कि रविवार या छुट्टी के दिन चलने वाली ट्रेनों के लिए इमरजेंसी टिकट की मांग पहले ही कर लेनी चाहिए. ये रिक्वेस्ट आखिरी कामकाजी दिन के ऑफिस टाइम में ही भेजनी जरूरी है, ताकि टिकट चार्ट समय पर बन सके और कोई दिक्कत न हो.

यह भी पढ़े: Gwalior News: बेकाबू कार ने कांवड़िये के जत्थे को कुचला, 4 की मौत, 6 घायल

यह भी पढ़े: Delhi Weather Today: मॉनसून ने बदली करवट, दिल्ली वालों को उमस से राहत, झमाझम हो रही बारिश

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola