Video : यह वीडियो देख पाकिस्तान में मच जाएगी खलबली

Video : पाकिस्तान ने भारतीय नौसेना की संभावित कार्रवाई को लेकर अपनी चिंताओं के चलते अरब सागर में अपनी नौसेना के लिए अलर्ट जारी किया है. यह कदम भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. इस बीच भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. देखें वीडियो.
Video : पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना अपनी युद्ध तैयारियों को मजबूत करने में लगी हुई है. इंडियन नेवी ने अपने जहाजों, मिसाइलों और वेपन सिस्टम्स का लंबी दूरी तक सटीक आक्रामक हमले के लिए टेस्ट जारी रखा है. इसके अलावा, नौसैनिक अपनी वॉर ड्रिल्स को भी पुख्ता कर रहे हैं. इसी कड़ी में, भारतीय नौसेना ने 26 अप्रैल को कई सफल एंटी-शिप फायरिंग टेस्ट किए, जिसका वीडियो सामने आया है. वीडियो को SpokespersonNavy @indiannavy के अकाउंट से शेयर किया गया है. आप भी देखें वीडियो.
#IndianNavy Ships undertook successful multiple anti-ship firings to revalidate and demonstrate readiness of platforms, systems and crew for long range precision offensive strike.#IndianNavy stands #CombatReady #Credible and #FutureReady in safeguarding the nation’s maritime… pic.twitter.com/NWwSITBzKK
— SpokespersonNavy (@indiannavy) April 27, 2025
इंडियन नेवी ने अपनी युद्ध तैयारियों को लेकर अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से कुछ वीडियो शेयर किए हैं. इनमें नजर आ रहा है कि जहाजों से मिसाइलें दागी जा रही हैं. इससे एक दिन पहले, नेवी ने समुद्र में अपने युद्धक जहाजों की तस्वीरें शेयर की थी. इसमें लिखा था, “भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से युद्ध के लिए तैयार…” इंडियन नेवी का यह पोस्ट भारत के दुश्मनों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी मानी जा रही है, जिससे यह संदेश जाता है कि नौसेना पूरी तरह से तैयार है. नौसेना दुश्मनों को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.
यह भी पढ़ें : Pahalgam Attack : बड़ा खुलासा! आतंकियों को इन्होंने दिया हथियार और खाना, 3 संदिग्धों से पूछताछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए