इमरान खान पर हमले के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, पाकिस्तान की घटना पर करीब से रख रहे नजर
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 03 Nov 2022 6:57 PM
गुरुवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हकीकी आजादी रैली के दौरान पंजाब प्रांत के वजीराबाद में उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया, जिसमें उनके पैर में गोली लगी है.
नई दिल्ली : पाकिस्तान के वजीराबाद में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर कातिलाना हमले के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जो घटना अभी हुई है, हम उस पर करीब से नजर रखे हुए हैं. उन्होंने कहा कि हम इस घटनाक्रम पर आगे भी नजर बनाए रखेंगे. इसके साथ ही, विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि चीन-पाकिस्तान के हालिया संयुक्त बयान में भारतीय केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर के बारे में कई अवांछित संदर्भ और हमने ऐसे बयानों को लगातार खारिज किया है.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन-पाकिस्तान के संयुक्त बयान पर कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हमेशा से भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं और रहेंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम चौधरी ने कहा कि हमने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे पर चीन और पाकिस्तान को लगातार विरोध और चिंताओं से अवगत कराया, क्योंकि इसमें भारत के संप्रभु क्षेत्र में परियोजनाएं शामिल हैं. हम उस क्षेत्र में यथास्थिति को बदलने के लिए ऐसी परियोजनाओं का उपयोग करने के किसी भी प्रयास को दृढ़ता से खारिज करते हैं.
बता दें कि गुरुवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हकीकी आजादी रैली के दौरान पंजाब प्रांत के वजीराबाद में उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया, जिसमें उनके पैर में गोली लगी है. मीडिया की खबरों के अनुसार, यह घटना पंजाब के वजीराबाद कस्बे के अल्लाहवाला चौक के पास हुई. जियो टीवी के वीडियो फुटेज के अनुसार, 70 वर्षीय इमरान खान के दाहिने पैर में गोली लगी है. हमले के समय वह जिस कंटेनर में सवार थे, उससे उतार कर पुलिस उन्हें एक बुलेट प्रूफ वाहन में ले गई.
Also Read: इमरान खान पर जानलेवा हमला, फायरिंग में पूर्व पाक पीएम समेत 9 घायल, हमलावर ने कही ये बात
पाकिस्तान के खबरिया टीवी चैनल जियो टीवीके अनुसार, इमरान खान की रैली पर हमला मामले में एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है. शुरू में बताया गया था कि इमरान खान सुरक्षित हैं, जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं. हालांकि, बाद में पता चला कि इमरान खान भी घायल हैं और उनके पैर में गोली लगी है. ऐसी भी खबरें हैं कि इमरान खान के करीबी सीनेटर फैसल जावेद भी इस हमले में घायल हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










