रातों-रात करोड़पति बना भारतीय ड्राइवर, दुबई में लगी 33 करोड़ रुपये की लॉटरी

एक आभूषण कंपनी के लिए काम करने वाले अजय ओगुला (31) ने ‘एमिरेट्स ड्रॉ ईएएसवाई6 के पहली बार दो टिकट खरीदे थे. वर्तमान में एक ज्वेलरी कंपनी में चालक के रूप में काम कर रहे ओगुला दक्षिणी भारत स्थित अपने गांव से चार साल पहले यूएई आए थे.
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक भारतीय ड्राइवर की किस्मत रातों-रात बदल गयी. उसे दुबई में 1.5 करोड़ दिरहम यानी करीब 33 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है.
चार साल पहले दुबई गया था अजय ओगुला, आभूषण कंपनी की चलाता है गाड़ी
एक आभूषण कंपनी के लिए काम करने वाले अजय ओगुला (31) ने ‘एमिरेट्स ड्रॉ ईएएसवाई6 के पहली बार दो टिकट खरीदे थे. वर्तमान में एक ज्वेलरी कंपनी में चालक के रूप में काम कर रहे ओगुला दक्षिणी भारत स्थित अपने गांव से चार साल पहले यूएई आए थे.
दोस्त की सलाह पर भारतीय ड्राइवर ने खरीदी लॉटरी, रातों-रात बना करोड़पति
‘गल्फ न्यूज’ ने ओगुला के हवाले से कहा, अपने वरिष्ठ के साथ एक चर्चा के दौरान, मैंने एमिरेट्स ड्रा में किसी व्यक्ति द्वारा अच्छी खासी राशि जीतने के बारे में खबर पढ़ने का उल्लेख किया, जिस पर मेरे वरिष्ठ ने मुझे सलाह दी कि ‘तुम इधर-उधर धनराशि बर्बाद करते रहते हो, तुम इस पर धन क्यों नहीं खर्च करते. खबर के अनुसार अपने नियोक्ता की सलाह के बाद, ओगुला ने एमिरेट्स ड्रॉ मोबाइल ऐप अपने मोबाइल फोन पर इंस्टॉल किया और दो लॉटरी के टिकट खरीदे थे.
लॉटरी जीतने की खबर मिलने पर उड़ गये होश
दक्षिण भारत के अजय ओगुला ने बताया, जब उसे लॉटरी जीतने की खबर मिली, तो उसे विश्वास नहीं हुआ. दोस्तों के साथ वह बाहर था, जब उसे बताया गया कि उसने लॉटरी जीती है, तो उसे लगा, उसने कोई छोटी रकम जीती है, लेकिन जैसे-जैसे जीती हुई राशि में शून्य जुड़ते गये, उसके होश उड़ते गये.
Also Read: Passport में ऐसे नाम वाले नहीं कर पायेंगे यूएई की यात्रा, देख लें नयी गाइडलाइन
परिवार के लिए घर बनवाना चाहिता है ओगुला
अजय ओगुला से जब पूछा गया कि वह लॉटरी में जीती गयी राशि का क्या करेंगे. तो उसने बताया कि वह अपने परिवारवालों के लिए गांव में घर बनवाना चाहता है. साथ ही उसकी योजना एक निर्माण कंपनी शुरू करने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










