ePaper

जनवरी में इंदौर में आयोजित होगा 17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, गुआना के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

Updated at : 07 Dec 2022 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
जनवरी में इंदौर में आयोजित होगा 17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, गुआना के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

रत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को संसद को सूचित किया कि भारत जनवरी 2023 में इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस की मेजबानी करेगा. उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन 10 जनवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन

नई दिल्ली : कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो साल से बाधित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का एक बार फिर आगाज होने जा रहा है. संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन बुधवार को भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने राज्यसभा में इस बात की जानकारी दी. संसद को सूचित करते हुए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि दो साल के बाद मध्य प्रदेश का इंदौर शहर 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की मेजबानी करेगा. प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 10 जनवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा और इसके मुख्य अतिथि गुआना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली करेंगे.

गुआना के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को संसद को सूचित किया कि भारत जनवरी 2023 में इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस की मेजबानी करेगा. उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन 10 जनवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा. गुआना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली अगले महीने इंदौर में होने वाले 17वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे.

ऑस्ट्रेलिया की सांसद जनेटा मैस्करेनहास होंगी सम्मानित अतिथि

बता दें कि प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन विदेश मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम है और प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है. ऑस्ट्रेलियाई संसद सदस्य (सांसद) जनेटा मैस्करेनहास युवा प्रवासी भारतीय दिवस में सम्मानित अतिथि होंगी. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की संसद सदस्य जनेटा मैस्करेनहास 8 जनवरी, 2023 को आयोजित होने वाले युवा प्रवासी भारतीय दिवस में सम्मानित अतिथि होंगी.

Also Read: मेड इन इंडिया वैक्सीन के साथ भारत मानवता को बचाने के लिए तैयार- प्रवासी भारतीय दिवस पर पीएम मोदी
2021 में वर्चुअली आयोजित किया गया था सम्मेलन

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना महामारी के बावजूद वर्ष 2021 में 16वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन नौ जनवरी को आयोजित किया गया था. यह सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया गया था. 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2021 की थीम ‘आत्मनिर्भर भारत में योगदान’ थी. 8 जनवरी, 2021 को युवा अचीवर्स फ्रॉम इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा थीम पर युवा प्रवासी भारतीय दिवस भी वर्चुअली मनाया गया था.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola