पाकिस्तान–सोमालिया रक्षा समझौते पर भारत की नजर, अफ्रीका समिट जल्द कराने की उम्मीद
रणधीर जायसवाल, फोटो एक्स
पाकिस्तान और सोमालिया के बीच हुए नए रक्षा सहयोग समझौते पर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत क्षेत्र की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा है. साथ ही, भारत-अफ्रीका फोरम समिट जल्द आयोजित होने की उम्मीद है.
Pakistan–Somalia Defense Agreements: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान और सोमालिया के बीच हुए रक्षा सहयोग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत इस घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए है. हालांकि उन्होंने इस पर कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की, लेकिन इतना स्पष्ट किया कि भारत क्षेत्र में हो रही गतिविधियों की लगातार निगरानी कर रहा है.
भारत-अफ्रीका के बीच है मजबूत रिश्ता
वहीं भारत-अफ्रीका संबंधों और भारत-अफ्रीका फोरम समिट को लेकर जायसवाल ने कहा कि भारत अफ्रीकी देशों के साथ अपने रिश्तों को बेहद महत्वपूर्ण मानता है. उन्होंने बताया कि हाल ही में अफ्रीका दिवस के अवसर पर बड़े स्तर पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि भारत हर साल अफ्रीका के साथ अपनी साझेदारी, एकजुटता और सहयोग का उत्सव मनाता है.
ग्लोबल साउथ की भावना के साथ बढ़ रही है विकास की साझेदारी
जायसवाल ने कहा कि भारत के अफ्रीका के अधिकांश देशों के साथ ऐतिहासिक और मजबूत संबंध हैं. ग्लोबल साउथ की भावना और साउथ-साउथ सहयोग के तहत विकास साझेदारी लगातार आगे बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें: बंगाल में ठप पड़ी 17 रेल परियोजनाओं पर शुरू होगा काम, जानें क्यों अटके थे प्रोजेक्ट
भारत-अफ्रीका फोरम समिट जल्द आयोजित होने की उम्मीद
भारत-अफ्रीका फोरम समिट में देरी पर उन्होंने बताया कि कुछ परिस्थितियों के कारण इस सम्मेलन को स्थगित करना पड़ा था. यह फैसला अफ्रीकन यूनियन के साथ बातचीत करने के बाद लिया गया था. उन्होंने भरोसा जताया कि अगला भारत-अफ्रीका फोरम समिट जल्द आयोजित किया जाएगा और इसकी तारीख तय करने के लिए दोनों पक्ष लगातार संपर्क में हैं.
ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC Protest: सरकार से वार्ता करने वाले डेलीगेट्स बदले, यहां देखें अंतिम सूची
पाकिस्तान–सोमालिया दोनों देशों के बीच सैन्य समझौता किया गया. जिसके तहत दोनों देश रक्षा, प्रशिक्षण और सुरक्षा के क्षेत्र में साथ काम करने का फैसला लिया है. दोनों देशों ने रक्षा सहयोग पर हस्ताक्षर किए हैं. समझौते के तहत पाकिस्तानी सेना सोमालिया के सैनिकों को प्रशिक्षण दे सकती है. बता दें कि पाकिस्तान पहले से भी सोमालियाई सैन्य अधिकारियों को अपने सैन्य संस्थानों में प्रशिक्षण देता रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










