India Maldives Row : बायकॉट से अबतक बाहर नहीं निकल सका मालदीव, भारत के लोगों को लुभाने का बनाया खास प्लान
President-of-Maldives-Mohamed-Muizzu-with-pm-modi
India Maldives Row : पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी के बाद भारत में बायकॉट मालदीव ट्रेंड करवाया गया था. इसके बाद से मालदीव की टेंशन बढ़ी हुई है. जानें क्या है मामला
India Maldives Row : भारत के साथ रिश्तों में तल्खी के बीच मालदीव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों के बीच मालदीव पहुंचने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है जिसकी वजह से मालदीव की टेंशन बढ़ गई है. मालदीव के एक टूरिज्म बॉडी ने घोषणा की है कि वे भारतीय पर्यटकों को वापस लुभाने के लिए भारतीय शहरों में रोड शो का अयोजन करेगा.
आपको बता दें कि मालदीव को उस वक्त तीखी प्रतिक्रिया और बहिष्कार का सामना करना पड़ा, जब जनवरी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से की थी. इसके बाद मंत्रियों सहित कई मालदीव के अधिकारियों ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी जिसकी भारत में जमकर आलोचना हुई थी. उस वक्त सोशल मीडिया में बायकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा था. इसके समर्थन में देश के कई हस्तियां भी उतर गए थे.
MATATO की ओर से क्या कहा गया
खबरों की मानें तो 8 अप्रैल को माले में भारतीय उच्चायुक्त के साथ चर्चा की गई. इसके बाद मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स (MATATO) द्वारा रोड शो आयोजित करने सहित यात्रा और पर्यटन सहयोग बढ़ाने की योजना का एलान किया गया था. MATATO ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मालदीव में भारतीय उच्चायोग के साथ मिलकर बात की और आपसी सहयोग की बात कही. उसकी ओर से कहा गया कि भारत के प्रमुख शहरों में रोड शो शुरू करने की इच्छा उसकी है. एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि भारत जो है वो मालदीव के पर्यटन के लिए एक खास जगह रखता है. इसके लिए वह मिलकर काम करना चाहता है.
Read Also : India Maldives News: मालदीव को भड़का रहा है चीन ? राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के दौरे से उठे सवाल
भारत और मालदीव के रिश्तों में आई खटास
आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में चीन समर्थक राष्ट्रपति के सत्ता में आने के बाद से भारत और मालदीव के रिश्तों में खटास आई है. हाल के दिनों में भारत और मालदीव के बीच संबंध खराब होते नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. मालदीव के राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब भी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










