India China: चीन और पाकिस्तान हमारे खिलाफ रच रहे साजिश, LoC के दौरे पर जवानों से बोले बीएसएफ प्रमुख
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Sep 2020 11:22 AM
India China Tension, LAC, LoC: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने कहा है कि पाकिस्तान और चीन भारत के खिलाफ योजना बना रहे हैं. इसलिए, हमारी भूमिका अब और महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि हम भारतीय रक्षा की पहली पंक्ति हैं. बीएसएफ प्रमुख राजौरी और पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) का जायजा लेने के बाद जवानों से ये बातें कहीं.
India China Tension, LAC, LoC: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने कहा है कि पाकिस्तान और चीन भारत के खिलाफ योजना बना रहे हैं. इसलिए, हमारी भूमिका अब और महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि हम भारतीय रक्षा की पहली पंक्ति हैं. बीएसएफ प्रमुख राजौरी और पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) का जायजा लेने के बाद जवानों से ये बातें कहीं.
बता दें कि राकेश अस्थाना जम्मू-कश्मीर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में यहां पहुंचे और जवानों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सेना के पास 744 किलोमीटर लंबी एलओसी का परिचालन कमान है, लेकिन बीएसएफ को भी सहायता के लिए तैनात किया गया है.
एचटी के मुताबिक, बीएसएफ के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को अपनी यात्रा के तीसरे दिन सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने पुंछ और राजौरी सेक्टर में विभिन्न जगहों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया. उनके साथ एडीजी (डब्ल्यूसी) एसएस पंवार और आईजी बीएसएफ एनएस जामवाल भी थे.
डीजी को रजौरी के डीआईजी आईडी सिंह और एलओसी पर तैनात फील्ड कमांडरों ने एलओसी पर ऑपरेशन की तैयारियों और ताजा हालात की जानकारी दी. वर्चस्व बनाए रखते हुए सैनिकों द्वारा अपनाए गए उपायों की सराहना करते हुए महानिदेशक ने सुरक्षा चुनौतियों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने पर जोर दिया.
प्रवक्ता ने महानिदेशक के हवाले से कहा कि यह सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण समय है, क्योंकि हमारे दोनों पड़ोसी देश हमारे खिलाफ योजना बना रहे हैं. इसलिए, हमारी भूमिका अब और महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि हम भारतीय रक्षा की पहली पंक्ति हैं. उन्होंने बीएसएफ जवानों की सतर्कता की सराहना कि, जो सदैव देश की रक्षा में तैनात रहते हैं
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










