भारत चीन सीमा विवाद: चीन की बेशर्मी, बदल रहे हैं चीन के सुर

Author Sameer Oraon|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

चीन ने बारत को धमकी दी है कि भारत वर्तमान स्थिति को गलत न समझे या अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता को सुरक्षित रखने की इच्छाशक्ति को कम न आंके.

विज्ञापन

चीन के गलवान घाटी में 16 जून को भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए जिसमें एक कमाडिंग ऑफिसर भी शामिल है. जवाब में भारत ने भी उस पर हमला किया था जिसमें उनके भी कई सैनिक मारे गए थे. हालांकि उनके कितने सैनिक मारे गए थे इस बात की जानकारी दोनों तरफ के पक्षों में से किसी ने नहीं दी.

लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके 43 जवान मारे गए थे. हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया इस बात जानकारी किसी को नहीं है लेकिन अभी चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि भारतीय अग्रिम पंक्ति के सैनिकों ने सर्वसम्मति को तोड़ा और नियंत्रण रेखा को पार किया, उन्होंने जान बूझ कर चीन अधिकारियों ने भड़काया और हमला किया.

उन्होंने भयंकर शारीरिक संघर्षों को जन्म दिया जिसमें कई लोग हताहत हुए. उन्होंने यह भी कहा कि भारत वर्तमान स्थिति को गलत न समझे या अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता को सुरक्षित रखने की इच्छाशक्ति को कम न आंके. बता दें कि इससे पहले चीन ने कहा था कि वह आगे नहीं चाहता कि भारत के साथ उनकी झड़प हो. हम भारत को बिना किसी मतभेद से इस मामले को बातचीत के जरिये सुलझाना चाहते हैं. हालांकि दोनों देशों के बीच अब तक बातचीत का मामला बेनतीजा निकला है.

चीन ने ये भी दावा किया था कि गलवान घाटी इलाका ‘हमेशा से ही’ उसका रहा है लेकिन वह ‘और ज्‍यादा हिंसा’ नहीं चाहता है. चीनी प्रवक्‍ता ने चीन के 43 सैनिकों के हताहत होने की खबर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्‍होंने कहा, ‘सीमा पर सैनिक इन मामलों को देख रहे हैं. मुझे अभी इस बारे में कुछ नहीं कहना है. सीमा पर स्थिति स्थिर और नियंत्रण योग्‍य है. ‘

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola