Independence Day 2023 : भारत का राष्ट्रीय ध्वज किसने डिजाइन किया था?

Published by : Meenakshi Rai Updated At : 14 Aug 2023 12:58 PM

विज्ञापन

Independence Day 2023 : हर साल 15 अगस्त को देश स्वतंत्रता दिवस मनाता है. 15 अगस्त 1947 भारतीय इतिहास में दर्ज वो सुनहरा दिन है जिसकी सुबह कुछ अधिक ही सुनहरी थी. वो थी ब्रिटिश शासन की गुलामी से आजादी की सुबह. हमारे वीर सपूतों के बलिदान, स्वंतत्रता सेनानियों की कुर्बानी से मिली आजादी की भोर थी वो .

विज्ञापन

Independence Day 2023 : वर्षों की गुलामी के बाद आजादी एक दिन में नहीं मिली है बल्कि इसके पीछे हमारे कितने वीरों ने अपनी कुर्बानी दी है. भारत माता की रक्षा के लिए कितनों ने अपनी जान की बाजी तक लगा दी. आज हम आजाद भारत में आजादी का जश्न मना रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि जिस गौरव से आज हम जी रहे हैं , आजाद हवा में सांस ले रहे हैं वो किनकी बदौलत मिली और उसका इतिहास क्या है. कई घटनाक्रम हैं कई तारीखें हैं जो आजाद भारत के हर नागरिक को जाननी चाहिए. कुछ ऐसे ही ज्ञानवर्धक सवाल हैं जिसके जवाब आपको जरूर आने चाहिए.

undefined
  • सवाल – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत कब हुई थी?

    जवाब: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत 1857 में “सिपाही आंदोलन” या “सिपाही बगावत” के रूप में हुई थी.

  • किस स्वतंत्रता सेनानी ने “दंडी मार्च” का आयोजन किया था?

    जवाब: महात्मा गांधी ने 12 मार्च 1930 को “दंडी मार्च” का आयोजन किया था

  • सवाल – भारत का राष्ट्रीय ध्वज किसने डिजाइन किया था?

    उत्तर – पिंगली वैंकैया

  • सवाल -भारत छोड़ो आंदोलन किस वर्ष शुरू हुआ ?

    जवाब – 1942

  • सवाल – स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा यह नारा किसने दिया था ?

    जवाब – बाल गंगाधर तिलक

  • सवाल – जलियांवाला बाग हत्याकांड की तारीख क्या है

    जवाब- 1919

  • सवाल – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने किस आंदोलन में करो या मरो का आह्वान किया था?

    जवाब- भारत छोड़ो आंदोलन

  • भारत की संविधान सभा ने भारत का संविधान कब और किस तारीख को अपनाया था

    जवाब – 26 नवंबर, 1949

  • सवाल – भारत के पहले गवर्नर-जनरल का नाम क्या है?

    जवाब – लॉर्ड विलियम बेंटिक

  • राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में कितने रंग होते हैं ?

    जवाब -राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां हैं: केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है.

  • सवाल -भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज के चक्र में कितनी तीलियां है ?

    जवाब -सफेद पट्टी के मध्‍य में गहरे नीले रंग का एक चक्र है. यह चक्र अशोक की राजधानी के सारनाथ के शेर के स्‍तंभ पर बना हुआ है. इसका व्‍यास लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर होता है और इसमें 24 तीलियां है.

Also Read: Independence Day wishes, poems, speech, यहां से भेजें शुभकामना संदेश
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola