रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ के लिए आयकर विभाग के अधिकारी आज फिर उनके घर पहुंचे, कल हुई थी आठ घंटे तक पूछताछ

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Jan 2021 3:50 PM

विज्ञापन

Robert Vadra : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पति रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ( Income Tax Department) के अधिकारी आज फिर उनके घर पहुंचे हैं. आयकर विभाग के अधिकारियों ने बेनामी संपत्ति मामले ( benami property case) में कल उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की थी.

विज्ञापन

Robert Vadra : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पति रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ( Income Tax Department) के अधिकारी आज फिर उनके घर पहुंचे हैं. आयकर विभाग के अधिकारियों ने बेनामी संपत्ति मामले ( benami property case) में कल उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की थी.

आयकर विभाग ने रॉबर्ट वाड्रा को पहले पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण वे उपस्थित नहीं हो पाये थे. जिसके बाद अधिकारियों ने कल से उनसे पूछताछ शुरू की है. रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी पर यह आरोप है कि उसने राजस्थान के बीकानेर में जमीन घोटाला किया है. ऐसे ही आरोप फरीदाबाद के मामले में भी लगे हैं.

जांच एजेंसियों के अनुसार, वाड्रा के स्वामित्व वाली स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने 69.55 हेक्टेयर जमीन 72 लाख रुपये में खरीदी थी और फिर इसे एलेगेनी फिनलेज़ को 5.15 करोड़ रुपये में बेच दिया था. यानी 4.43 करोड़ रुपया मुनाफा कमाया.

कल पूछताछ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वाड्रा ने कहा था-मैं जांच में सहयोग करने के लिए यहां हूं. हमने जांच टीम को उनके सारे सवालों का जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि वो पूछते हैं आप ने यह कैसे किया? वह कैसे किया? ये सारे प्रश्न वो पूछते रहेंगे मैं जवाब देता रहूंगा. क्योंकि, कुछ छुपाने की जरूरत नहीं है. वाड्रा का कहना है कि इस पूछताछ का मकसद किसानों के आंदोलन जैसे देश से जुड़े ‘वास्तविक मुद्दों’ से ध्यान भटकाना है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola