IMD Alert: अब हाड़ कंपाएगी ठंड, शीतलहर की चपेट में ये राज्य, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
IMD Alert

IMD Alert

IMD Alert: देश के कई राज्यों में ठंड का पारा गिर रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में ठंड में काफी इजाफा हो सकता है. कई इलाकों में शीतलहर का भी दौर जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

विज्ञापन

IMD Alert: देश के कई राज्यों में मौसम बदल रहा है. नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह में कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी. आईएमडी के अनुसार अगले 2 दिनों तक मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद मिनिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. वहीं 25 और 26 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में और 25 नवंबर को ओडिशा में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

फरीदकोट में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंचा

पंजाब के फरीदकोट में मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ही फरीदकोट पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा. चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में सात डिग्री, अमृतसर में 7.8 डिग्री, लुधियाना में 7.4 डिग्री, पटियाला में 8.4 डिग्री और फिरोजपुर में 6.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

हरियाणा में न्यूनतम तापमान में गिरावट

पंजाब से सटे हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. हिसार में सबसे कम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 8 डिग्री, अंबाला में 10.3 डिग्री, रोहतक में 8.2 डिग्री और भिवानी में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

झारखंड के कई हिस्सों में बढ़ी ठंड

झारखंड में पारा गिर रहा है. कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. गुमला शहर राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा यहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. आईएमडी के मुताबिक राज्यभर में औसत न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. मंगलवार सुबह जारी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक हजारीबाग में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खूंटी जिले में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची में तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों की अवधि में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट है.

कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे बना हुआ है. शीतलहर से कई इलाकों का बुरा हाल है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार रात श्रीनगर की इस मौसम की दूसरी सबसे सर्द रात रही जब न्यूनतम तापमान शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. इससे पहले रविवार की रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी. दक्षिण कश्मीर का शोपियां शहर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया.

Also Read: Heavy Rain Alert: 26,27,28,29, 30 नवंबर और 1 दिसंबर को भयंकर बारिश की संभावना, लो प्रेशर एरिया डिप्रेशन में बदला

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola